लुधियाना में शराब के ठेके पर लूट, बुलेट पर हथियारबंद लुटेरों ने करिंदे पर पिस्तौल तान लूटे 38 हजार
लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आते गांव कासाबाद में स्थित एक शराब के ठेके को कुछ हथियारबंद बदमाशों ने लूट लिया। बताया जा रहा है कि लुटेरे बुलेट बाईक पर आए थे और ठेके के करिंदे को गन प्वाइंट पर लेकर 38 हजार की नगदी तथा एक शराब की बौतल लूट कर फरार हो गए। वहीं करिंदे ने लूट की इस वारदात की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जहां आसपास लगे सीटीवी कैमरों को खंगाल रही है, वहीं करिंदे के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात ठेके को ताला लगाकर कारिंदा बाथरूम में गया था। इस बीच बुलेट बाइक पर दो युवक आए और ठेके का ताला तोड़ने लगे। कारिंदे ने उन्हें रोकना चाहा, लेकिन एक बदमाश ने उस पर पिस्टल तान दी। पास में ही अहाता चला रहा युवक जब मदद करने आया तो दूसरे बदमाश ने उस पर दात रख दिया। इसके बाद बदमाशों ने सरेआम ठेके का ताला तोड़ा और फिर एक शराब की बोतल और करीब 38 हजार रुपए लूटकर ले गए।
मामले की जानकारी देते हुए ठेके के कारिंदे संजीव सिंह ने बताया कि जब वह बाथरूम गया था तो उसे आवाज आई कि कोई व्यक्ति ठेके का ताला तोड़ रहा है। उसने देखा कि बिना नंबर प्लेट के बुलेटपर दो युवक आए जो ठेके का ताला तोड़ रहे हैं। संजीव ने बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने तमंचा निकाल उस पर तान दिया। बदमाशों ने उसके सामने ही ताला तोड़ा। संजीव ने कहा कि गल्ले में 35 हजार बांध कर रखे थे। वहीं अलग से 2 से 3 हजार खुले रुपए पड़े थे, जो बदमाश ले गए।







