Tag: लुधियाना में बुजुर्ग ने पड़ोसी लड़की के साथ की अश्लील हरकतें

  • लुधियाना में बुजुर्ग ने पड़ोसी लड़की के साथ की अश्लील हरकतें, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing लुधियाना में बुजुर्ग ने पड़ोसी लड़की के साथ की अश्लील हरकतें, जांच में जुटी पुलिस

    Elderly in Ludhiana did obscene acts with neighbor girl, police engaged in investigation

    लुधियाना में बुजुर्ग ने पड़ोसी लड़की के साथ की अश्लील हरकतें, जांच में जुटी पुलिस

     

    लुधियाना: महानगर के अंतर्गत आते थाना डिवीजन नंबर-4 के इलाके में एक बुजुर्ग द्वारा पड़ोस में रहने वाली लड़की के साथ अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। पीडि़त परिवार ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। जिसके बाद पुलिस ने लड़की की शिकायत पर उक्त बुजुर्ग के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उक्त बुजुर्ग ने पड़ोस में रहने वाली लडक़ी को बहाने से घर पर बुलाया था।

    जानकारी अनुसार जानकारी के मुताबिक पीडि़त लडक़ी बुजुर्ग व्यक्ति को दादा कह कर बुलाती थी। बुजुर्ग व्यक्ति ने वाईफाई ठीक करने के बहाने से लडक़ी को अपने कमरे में बुलाया था। जहां उसने लडक़ी के साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी थी। जिसकी पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने उक्त सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

    इस मामले संबंधी एसएचओ गुरजीत सिंह का कहना है कि आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ शिकायत मिली है। उस शिकातय पर कार्रवाई की जा रही है, वहीं सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।