Tag: लुधियाना में टला बड़ा हादसा

  • लुधियाना में टला बड़ा हादसा, आंधी से डीजल शेड की दीवार गिरी, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    लुधियाना में टला बड़ा हादसा, आंधी से डीजल शेड की दीवार गिरी, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    Major accident averted in Ludhiana, the wall of the diesel shed collapsed due to the storm, the workers survived narrowly

    लुधियाना में टला बड़ा हादसा, आंधी से डीजल शेड की दीवार गिरी, बाल-बाल बचे कर्मचारी

     

    लुधियानाः पंजाब में पिछले 5 दिन से लगातार हो रही बारिश और शनिवार को महानगर में चली तेज हवाओं के कारण रेलवे के डीजल शेड की दीवार गिर गई, जिसमें किसी तरह का कोई जान-माल का नुक्सान नहीं हुआ। हालांकि गनीमत रही कि जिस वक्त यह दीवार गिर उस वक्त वहां कोई कर्मचारी काम नहीं कर रहा था जिस कारण बड़ा बचाव हो गया, अगर यह दीवार थोड़ी देर बाद गिरती तो कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। कर्मचारियों ने हादसे की सूचना रेलवे के अधिकारियों को दे दी है।

    इस संबंधी जानकारी देते रेल मुलाजिमों का मानना है कि यह दीवार ड्यूटी टाइम पर न गिरने से बड़ा बचाव हुआ। दीवार गिरने की सूचना रेलवे के संबंधित अधिकारियों को दी गई है। उन्होंने दीवार को दोबारा बनाने की बात कही। वहीं, अफसरों का मानना है कि यह दीवार करीब 2 साल पहले बनाई थी। इसके चलते अधिकृत कंपनी की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान है। रेल मुलाजिमों का आरोप है कि इस दीवार को बनाने वाली कंपनी ने घटिया मैटीरियल का इस्तेमाल किया होगा।

    रेलवे स्टेशन के डीजल शेड में करीब 400 मुलाजिमों का स्टाफ तैनात हैं। पूरा स्टाफ अलग-अलग शिफ्ट में काम करता है। जब हादसा हुआ, तब डीजल शेड में रेल कर्मचारियों की ड्यूटी शुरू होने ही वाली थी। सीनियर डीईई मोहन सरूप मीणा ने बताया कि जिस समय यह दीवार गिरी है तो उस समय अभी ड्यूटी शुरू होनी थी और वहां पर कोई भी नहीं था। ऐसे में एक बड़ा नुकसान होने से बचा भी हुआ है। यह दीवार करीब 2 साल पहले चंडीगढ़ की एक कंपनी ने बनाई थी।