लुधियाना में खुली प्रशासन की पोल, सड़क धंसने से बना कई फुट गहरा गड्ढा, मौके पर पहुंचे विधायक
मिली जानकारी के अनुसार जहां भारी बारिश के बाद पानी का प्रेशर बढ़ने से सीवरेज के मेनहोल में लीकेज शुरू हो गई और मिट्टी धंसने से कई फीट गहरा व चौड़ा गड्ढा बन गया। हालांकि उस समय किसी वाहन के न गुजरने कारण कोई हादसा होने से बच गया, लेकिन फिर भी नगर निगम द्वारा बेरीगेट लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है। जिसके बाद विधायक गुरप्रीत गोगी द्वारा साइट विजिट की गई और अफसरों को सीवरेज लाइन की रिपेयर का काम जल्द शुरू करने के लिए बोला गया।
वहीं निगम अफसरों का कहना है कि पुराने पेड़ की जड़ें फैलने कारण नीचे से गुजर रही डॉट सीवरेज की लाइन में से इंटे खिसकने के कारण सड़कधंसी है। का हवाला दिया जा रहा है। सड़क के नीचे से गुजर रही स्ट्राम व डोमेस्टिक सीवरेज की लाइन के अलावा मेनहोल टूटने के बाद शुरू हुई पानी की लीकेज की वजह से मिट्टी धंसने की समस्या आई है। जहां पानी का लेवल डाउन होने पर दोपहर व रात के समय ही रिपेयर का काम किया जा रहा है







