Tag: लुधियाना पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी

  • लुधियाना पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता 5 करोड़ की हैरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

    You are currently viewing लुधियाना पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता 5 करोड़ की हैरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

    Big success in the hands of Ludhiana police, drug smuggler arrested with heroin worth 5 crores

    लुधियाना पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता 5 करोड़ की हैरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

     

    लुधियाना: नशा तस्करों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत लुधियाना पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब पुलिस ने 5 करोड़ की हैरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उसको हिरासत में ले लिया है। वहीं पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बरामद की गई हैरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 5 करोड़ साथ लाख रुपए है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए डीएसडी दविंदर कुमार ने बताया कि एसटीएफ के इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक नशा तस्कर अपने साथी सहित हैरोइन की बड़ी खेप लेकर वर्धमान चौक की ओर अपने ग्राहकों को सप्लाई करने के लिए भेज रहा है। इस पर तुरंत एक्शन लेते हुए एसटीएफ ने स्पैशल नाकेबंदी कर दी। उस समय सामने से आ रहे एक एक्टिवा सवार युवक को शक के आधार पर रोक कर जब पुलिस ने चैकिंग की तो उसकी एक्टिवा की डिग्गी से 1 किलो 120 ग्राम हैरोइन, 2 इलैक्ट्रोनिक कंडे और 70 खाली लिफाफे बरामद किए। पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

    आरोपी की पहचान आकाश कुमार (21) पुत्र पप्पू कुमार निवासी घोड़ा कालोनी, मोती नगर के रूप में हुई है। उसे हैरोइन की सप्लाई देने वाले की पहचान मनजीत सिंह मन्नू पुत्र काला कुमार निवासी प्रीत नगर, ताजपुर रोड के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मन्नू अभी भी फरार बताया जा रहा है। बरामद हैरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 5 करोड़ 60 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मोहाली एस.टी.एफ. पुलिस थाने में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • लुधियाना पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 3 माह के अगवा किये बच्चे को बठिंडा से किया बरामद

    You are currently viewing लुधियाना पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 3 माह के अगवा किये बच्चे को बठिंडा से किया बरामद

    Ludhiana Police got a big success, 3-month-old kidnapped child recovered from Bathinda

    लुधियाना पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 3 माह के अगवा किये बच्चे को बठिंडा से किया बरामद

     

    लुधियाना : महानगर की पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब पुलिस ने छापामारी कर अगवा किए गए 3 माह के मासूम को सुरक्षित बरामद कर लिया है। वहीं अपहरणकर्ताओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ के आधार पर बठिंडा में छापामारी कर बच्चे को बरामद किया है। आरोपियों ने बच्चे को 50 हजार रुपए में बेच दिया था।

    जानकारी अनुसार लुधियाना पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद जांच में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने बच्चे को 50 हजार रुपए में बठिंडा में बेच दिया है। जिसके बाद आरोपियों को साथ लेकर उनकी निशानदेही पर वीरवार देर रात लुधियाना पुलिस बठिंडा में छापामारी कर बच्चा बरा्मद कर लिया है। बता दें कि, लुधियाना के शहीद भगत सिंह नगर, दुगरी में बीते दिन 3 बदमाशों ने एक घर में घुसकर 3 महीने के मासूम को अगवा कर लिया था। जिसके बाद मामले की जानकारी मिलते ही ज्वाइंट सी.पी. (सिटी) डा. नरेंद्र भार्गव, डी.सी.पी. वरिंदर पाल सिंह बराड़ समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।

    वहीं इस दौरान पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी कोई दुश्मनी नहीं है। वीरवार को 3 लोग हाथों में डंडे और बेस बॉल पकड़े घर में दाखिल हुए, उनका एक साथी बाहर ही खड़ा रहा। उन्होंने आते ही डंडों से धमकाया और हमें एक कमरे में बंद कर दिया और फिर पालने में से मासूम को उठाकर ले गए।

  • लुधियाना पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 3 बैंक लुटेरे काबू, दो फरार, एक माह पहले दिया था वारदात को अंजाम

    You are currently viewing लुधियाना पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 3 बैंक लुटेरे काबू, दो फरार, एक माह पहले दिया था वारदात को अंजाम

    Ludhiana Police got a big success, 3 bank robbers caught, two absconding, had executed the crime a month ago

    लुधियाना पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 3 बैंक लुटेरे काबू, दो फरार, एक माह पहले दिया था वारदात को अंजाम

     

    लुधियानाः महानगर के सीआईए स्टाफ-2 को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली, जब पुलिस ने बैंक लुटेरा गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो लुटेरे मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि उक्त पकड़े गए लुटेरे बंगाली गिरोह के सदस्य हैं और उन्होंने करीब एक माह पहले महानगर के फिनो बैंक की शेरपुर शाखा में लुट की वारदात को अंजाम देते हुए करीब साढ़े 4 लाख रुपए लुट लिए थे। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं फरार लुटेरों की तलाश में छापामारी की जा रही है।

    प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस को एक सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक खाली प्लॉट में बैठकर वारदात करने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपियो पर धावा बोलते हुए जीवन नगर चौक से रूटर धर्म कंडा की सड़क पर बने प्लॉट में दबिश दी। बदमाशों को मौके पर दबोच लिया गया, जबकि दो लोग फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने पिस्टल, 13 रौंद, 1 देसी कट्‌टा 315 बोर, 2 मोटर साइकिल और 2 मोबाइल और 2 किलो 600 ग्राम नशीला पाऊडर भी मिला हैं। फरार हुए आरोपियों की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है। आरोपियों को आज अदालत में पेश करके रिमांड लिया जाएगा, ताकि इनके गिरोह के बाकी ठिकानों का पर्दाफाश हो सके। आरोपियों के संबंध में पुलिस ने आज प्रेस वार्ता भी करनी है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजू, अनिक और रिशु सिंह के रूप में हुई है। वहीं जो दो आरोपी फरार है उनका नाम राहुल और दलीप है।

    आरोपियों ने अभी तक 5 वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने यह मामला पूरे एक महीने बाद ट्रेस कर किया। अभी 3 आरोपी पकड़े गए हैं, जबकि दो बदमाश फरार बताए जा रहे हैं। बैंक लूटने के बाद जिला पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया था, जिसकी अगुवाई सीआईए-2 के इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा कर रहे थे। सीआईए-2 ने मुखबिर से मिली सूचना पर यह कार्रवाई की है।