Robbers targeted jewelery shop at Gun Point in broad daylight, looted silver chain along with cash worth Rs 2,000 and escaped.
लुटेरों ने दिनदहाड़े Gun Point पर Jewelery Shop को बनाया निशाना, 2 हजार रुपए की नकदी सहित चांदी की चेन लूट हुए फरार
लुधियानाः पंजाब में बेखौफ लुटेरों के हौंसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं आए दिन चोर-चोरी लूटपाट और चीनाझपटी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला लुधियाना के अन्तर्गत आते काराबारा रोड से सामने आया है यहां लुटेरों ने दिन-दिहाड़े Gun Point पर ज्वेलरी शॉप पर धावा बोलते हुए वहां से 2 हजार रुपए की नकदी सहित चांदी की चैन लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि लूट की यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए ज्वैलर मालिक राहुल वर्मा ने बताया कि वह आज सुबह दुकान से बाहर गए हुए थे और उनके मामा सुरेश कुमार ज्वेलरी शॉप पर मौजूद थे। इसी बीच 3 नकाबपोश लुटेरे दुकान के अंदर आए। और कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर लेते हुए वहां से 2 हजार रुपए की नकदी सहित 100-150 के करीब चांदी की चैन लेकर फरार हो गए। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







