लुधियाना में कपड़ा गोदाम को लगी भीषण आग, मौके पर 11 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों माल जलकर राख
लुधियानाः सोमवार देर रात महानगर के अंतर्गत आते किरपाल नगर में एक कपड़ा गोदाम में भीषण आग लग गई जिसमें लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की करीब 11 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वहीं आग इतनी भयंकर थी कि पलभर में ही पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। इस आग में लाखों रुपए का कपड़ा जलकर राख हो गया। वहीं आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना की जानकारी देते गोदाम के मालिक विजय गुप्ता ने बताया कि उन्हें रात करीब 10 बजे गोदाम में आग लगने की सूचना मिला, जिसके बाद उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचित किया और फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां आग बुझाने को पहुंची। उन्होंने बताया कि आग लगने का पता चलते ही इलाका निवासियों का भी जमावड़ा लगना शुरू हो गया। लोगों के मुताबिक आग करीब 9:15 बजे लगी। पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने बताया कि वह गोदाम में अकसर आता-जाता रहता है। रात 9:15 बजे जब वह गोदाम में गया तो गोदाम के अंदर से धुंआ निकलता उसने देखा।
इसके बाद उसने तुरंत इलाके में शोर मचा दिया और गोदाम के मालिक को बुलाया। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया। गनीमत रही की गोदाम के अंदर उस समय कर्मचारी मौजूद नहीं थे। मौके पर पावरकाम के कर्मचारी भी पहुंचे जिन्होंने इलाके की बिजली काटी। फायर कर्मियों ने देर रात तक कड़ी मशक्कत की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।







