Tag: लड़की ने पीछा कर एक को किया काबू

  • जालंधर में मोबाइल छीन भागे लुटेरे तो, लड़की ने पीछा कर एक को किया काबू, दो फरार

    You are currently viewing जालंधर में मोबाइल छीन भागे लुटेरे तो, लड़की ने पीछा कर एक को किया काबू, दो फरार

    Robbers ran away after snatching mobile in Jalandhar, girl chased and overpowered one, two absconded

    जालंधर में मोबाइल छीन भागे लुटेरे तो, लड़की ने पीछा कर एक को किया काबू, दो फरार

     

    जालंधरः महानगर में आए दिन हो रही लूटपाट की घटनाओं से परेशान लोग अभी खुद ही लुटेरों को सबक सिखाने के मुड में आ गए हैं, जिसके तहत शनिवार दोपहर को महानगर में जब लुटेरों ने एक युवती से मोबाइल छीन कर फरार हुए तो लड़की ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी स्कूटी से उनका पीछा कर एक लुटेरे को काबू कर लिया। जबकि दो लुटेरे अपना मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए। वहीं पकड़े गए लुटेरे के पास से तेजधार हथियार भी बरामद हुआ।

    इस संबंधी जानकारी देती जालंधर निवासी हिना ने बताया कि वह काम से घर वापस लौट रही थी तो अर्बन एस्टेट पीपीआर मार्केट से आगे लुटेरों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। उसने अपना मोबाइल फोन एक्टिवा में लगाए गए मोबाइल होल्डर में लगा रखा था। लुटेरों ने  होल्डर में लगे मोबाइल फोन को लूट कर भाग गए। लेकिन उसने फिर से हिम्मत की और लुटेरों का पीछा शुरू कर दिया

    हिना ने बताया कि ज्योति नगर के पास ट्रैफिक जाम में लुटेरे फंसे तो उसने एक्टिवा की टक्कर मारकर लुटेरों की मोटरसाइकिल गिरा दी, जिसके बाद लुटेरे वहां से भागने लगे तो उसने एक लुटेरे को पड़कर शोर मचाते हुए लुटेरे को दबोच लिया। लुटेरे ने उसे तेजधार हथियार भी दिखाए, लेकिन उसने उसे छोड़ा नहीं।  वहीं मौके पर लोगों ने पकड़े गए लुटेरे की जमकर धुनाई की।

    वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पीसीआर की टीम के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी की तलाशी के दौरान उसकी जेब से आधार कार्ड और मोटरसाइकिल की आरसी बरामद की जिसके आधार पर उसकी पहचान लवप्रीत के रूप में हुई है। थाना सात की पुलिस ने लुटेरे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जबकि फरार साथियों की तलाश कर रही है।