Tag: राहुल गांधी ने किया प्रधानमंत्री पर बड़ा हमला

  • राहुल गांधी ने किया प्रधानमंत्री पर बड़ा हमला, ट्वीट कर कहा- प्रेगनेंट महिला से रेप और बच्ची की हत्या करने वाले अमृत महोत्सव के दौरान रिहा हो गए… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing राहुल गांधी ने किया प्रधानमंत्री पर बड़ा हमला, ट्वीट कर कहा- प्रेगनेंट महिला से रेप और बच्ची की हत्या करने वाले अमृत महोत्सव के दौरान रिहा हो गए… पढ़ें पूरी खबर

    Rahul Gandhi made a big attack on the Prime Minister, those who raped the pregnant woman and killed the girl were released during the Amrit Mahotsav… read full news

    राहुल गांधी ने किया प्रधानमंत्री पर बड़ा हमला, ट्वीट कर कहा- प्रेगनेंट महिला से रेप और बच्ची की हत्या करने वाले अमृत महोत्सव के दौरान रिहा हो गए… पढ़ें पूरी खबर

     

    नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से बड़ा हमला किया है। राहुल गांधी ने एक बार फिर ट्वीट करके कहा, ‘5 महीने की गर्भवती महिला से बलात्कार और उनकी 3 साल की बच्ची की हत्या करने वालों को ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के दौरान रिहा किया गया। नारी शक्ति की झूठी बातें करने वाले देश की महिलाओं को क्या संदेश दे रहे हैं? पीएम मोदी, पूरा देश आपकी कथनी और करनी में अंतर देख रहा है।’

    जानकारी अनुसार 15 अगस्त के मौके पर प्रधानमंत्री ने लाल किये प र दिए अपने भाषण के दौरान नारी सम्मान की बात कही थी। पीएम ने लोगों से रोजमर्रा की जिंदगी में ‘महिलाओं के प्रति मानसिकता बदलने’ का आग्रह किया था। उन्होंने कहा था कि भारत के सपनों को पूरा करने के लिए नारी शक्ति का गौरव महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने लोगों से नारी शक्ति का समर्थन करने का भी अनुरोध किया था। पीएम ने कहा था कि किसी न किसी कारण हमारे अंदर आई विकृति के चलते हमारे बोलचाल, व्यवहार और शब्दों में हम नारी का अपमान करते हैं। क्या हम स्वभाव से, संस्कार से, रोजमर्रा की जिंदगी में नारी को अपमानित करने वाली हर बात से मुक्ति का संकल्प ले सकते हैं।

    बता दें कि मुंबई में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने 11 दोषियों को बिल्कीस बानो के साथ सामूहिक बलात्कार और उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या करने के जुर्म में 21 जनवरी 2008 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। बाद में बंबई उच्च न्यायालय ने उनकी दोषसिद्धि को बरकरार रखा था। इन दोषियों ने 15 साल से अधिक कैद की सजा काट ली थी, जिसके बाद उनमें से एक दोषी ने समय से पहले रिहाई के लिए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।