Tag: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिली मंजूरी…

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नियुक्ति को दी जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह और जस्टिस आर  महादेवन की सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त को मंजूरी

     राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नियुक्ति को दी जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह और जस्टिस आर  महादेवन की सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त को मंजूरी

     

    सुप्रीम कोर्ट को दो नए जज मिल गए हैं। राष्ट्रपति ने जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एचएन कोटिश्वर सिंह और मद्रास हाई कोर्ट के जज आर महादेवन को सुप्रीम कोर्ट के जज नियुक्त करने की मंजूरी दी।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  - India TV Hindi

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट में दो नए जजों की नियुक्ति की मंजूरी दे दी है। जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह और जस्टिस आर  महादेवन की सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त को मंजूरी दी। नियुक्ति के बाद न्यायमूर्ति सिंह मणिपुर से सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बनने वाले पहले व्यक्ति होंगे। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र सरकार से जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह और मद्रास हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर महादेवन को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की थी।

    मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने 11 जुलाई को इनके नामों की सिफारिश की थी। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सहित 34 जज के पदों को मंजूरी मिली हुई है। इन दोनों के शपथ लेने के बाद जजों के सभी पद भर जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट कलेजियम के अन्य सदस्य जस्टिस संजीव खन्ना, बी आर गवई, सूर्यकांत और हृषिकेश राय हैं। सुप्रीम कोर्ट में वर्तमान में 32 न्यायाधीश हैं।

  • लालकृष्ण आडवाणी को ‘भारत रत्न’ से किया सम्मानित, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घर जा कर दिया सम्मान; PM मोदी भी रहे मौजूद

    लालकृष्ण आडवाणी को ‘भारत रत्न’ से किया सम्मानित, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घर जा कर दिया सम्मान; PM मोदी भी रहे मौजूद

     

    नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को रविवार को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर जाकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी मौजूद थे।

    गौरतलब है कि शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव, पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर व कृषि वैज्ञानिक डॉ.एमएस स्वामीनाथन को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

    लेकिन अस्वस्थ होने के कारण राष्ट्रपति भवन न पहुंच पाने के कारण शनिवार को लालकृष्ण आडवाणी को यह सम्मान नहीं प्रदान किया जा सका था। ऐसे में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल लालकृष्ण आडवाणी के घर जाकर उन्हें भारत रत्न से करेंगी सम्मानित

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल लालकृष्ण आडवाणी के घर जाकर उन्हें भारत रत्न से करेंगी सम्मानित

     

    नई दिल्ली : राष्ट्रपति भवन में शनिवार को आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की चार महान हस्तियों – बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर, देश के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव एवं चौधरी चरण सिंह और देश के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किया। इन चारों विभूतियों को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया है।

    देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को भी भारत रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाना है। लेकिन अस्वस्थ होने के कारण वह शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए।

    बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार, 31 मार्च को लालकृष्ण आडवाणी के घर जाकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करेंगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई अन्य महत्वपूर्ण व्यक्ति भी मौजूद रह सकते हैं।

    आपको बता दें कि शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर ने यह सम्मान प्राप्त किया।

    देश के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को भी मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उनके पुत्र पीवी प्रभाकर राव ने राष्ट्रपति से यह सम्मान प्राप्त किया।

    वहीं देश के एक और पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा माने जाने वाले चौधरी चरण सिंह को भी मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में उनके पोते जयंत चौधरी ने यह सम्मान प्राप्त किया।

    देश के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भी (मरणोपरांत) भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उनकी बेटी नित्या राव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से यह सम्मान प्राप्त किया।

    इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित केंद्र सरकार के कई मंत्री एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

  • महिला आरक्षण बिल अब कानून बना, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिली मंजूरी…

    महिला आरक्षण बिल अब कानून बना, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिली मंजूरी…

     

    महिला आरक्षण बिल अब कानून बना, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की फाइल फोटो

    महिला आरक्षण बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है. शुक्रवार को केंद्र सरकार ने इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. बिल में लोकसभा के साथ-साथ राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का प्रावधान है.

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम को मंजूरी दे दी है. राष्ट्रपति की मंजूरी के साथ अब यह कानून बन गया है. हाल ही में खत्म हुए संसद के विशेष सत्र के दौरान मोदी सरकार की ओर से इस बिल को संसद की पटल पर रखा गया था. बिल पर चर्चा के बाद दोनों सदनों की मंजूरी भी मिल गई थी जिसके बाद इसे राष्ट्रपति के पास भेज दिया गया था. बिल में लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का प्रावधान है.

    संसद से पास महिला आरक्षण विधेयक को राष्ट्रपति के पास भेजे जाने से पहले गुरुवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बिल पर दस्तखत किए थे. लोकसभा की ही तरह राज्यसभा में इस संविधान संशोधन विधेयक को विशेष सत्र के दौरान करीब-करीब आम सहमति पारित किया गया था. पहले भी इस बिल को कई बार संसद में पेश किया गया था, लेकिन तब राजनीतिक दलों की आम सहमति नहीं बन पाई थी.

    महिला आरक्षण विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी जरूर मिल चुकी है लेकिन इस कानून के प्रभाव में आने में अभी समय लगेगा क्योंकि अगली जनगणना के बाद लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों का परिसीमन होगा उसके बाद ही आरक्षण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. कयास लगाया जा रहा है कि 2029 में यह कानून लागू हो सकता है.

    कांग्रेस ने बिल को बताया जुमला

    महिला आरक्षण का जिक्र कर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को कहा कि यह क जुमला है क्योंकि बीजेपी सोचती है कि लोग वोट देंगे और कुछ समय बाद वादों को भूल जाएंगे. इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी दावा किया कि यह विधेयक साल 2034 तक लागू नहीं होगा. उन्होंने कहा कि यह कोई नया नहीं है क्योंकि राजीव गांधी 73वां और 74वां संशोधन लेकर आए थे और पंचायत निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित किया था.

    खरगे का दावा बीजेपी ने किया था विरोध

    कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जब राजीव गांधी 33 फीसदी आरक्षण लेकर आए थे तब बीजेपी ने इसका विरोध किया था. उन्होंने कहा कि एक सदन में तो बिधेयक के पक्ष में बहुमत था लेकिन दूसरे सदन में विपक्षी पार्टी बीजेपी ने इसका विरोध किया था जिसके बाद बिल गिर गया था.

    बता दें कि जिस समय इस बिल को लोकसभा और फिर राज्यसभा में पेश किया गया उसी समय से कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियां खुद को इसका श्रेय देने में भी पीछे नहीं रही है. एनसीपी समेत अलग-अलग पार्टी के नेता राज्यों में अपनी सरकार का हवाला देते हुए महिला आरक्षण का श्रेय लेते हुए नजर आए हैं.