Tag: राजौरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 5 जवान शहीद

  • राजौरी में आतंकियों के साथ सेना की मुठभेड़ में मेजर और एक जवान शहीद

    राजौरी में आतंकियों के साथ सेना की मुठभेड़ में मेजर और एक जवान शहीद

     

    जम्मू : जम्मू के राजौरी में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना के मेजर और एक जवान के शहीद होने की खबर है। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। जंगली इलाका होने के चलते सुरक्षा बलों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल आतंकियों के साथ एनकाउंटर जारी है।

    दरअसल, राजौरी के कालाकोट थाने के अंतर्गत गांव बाजी के जंगलों में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने का इनपुट सुरक्षा बलों को मिला था। इस इनपुट के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी जिस के बाद उस इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई।

    इस ऑपरेशन में सुरक्षाबल ड्रोन और हेलीकॉप्टर की मदद से इलाके में आतंकवादियों पर नजर रखे हुए हैं। बताया जा रहा है जंगल का इलाका होने की वजह से सुरक्षाबलों के लिए बड़ी चुनौती है। दोनों ओर से गोलबारी हो रही है।

  • राजौरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 5 जवान शहीद, ऑपरेशन जारी

     राजौरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 5 जवान शहीद, ऑपरेशन जारी

     

    जम्मू : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के कंडी इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच जवान शहीद हो गए। सेना ने कहा, राजौरी सेक्टर में चल रहे ऑपरेशन में सुबह गंभीर रूप से घायल हुए तीन सैनिकों ने दम तोड़ दिया। ऑपरेशन अभी भी जारी है। इससे पहले सेना ने बताया था कि आतंकवादियों ने जवाबी कार्रवाई में एक विस्फोटक उपकरण दागा।

    राजौरी सेक्टर के कंडी जंगल में आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना पर 03 मई 2023 को संयुक्त अभियान चलाया गया। 05 मई 2023 को लगभग 07.30 बजे, एक सर्च टीम ने एक गुफा में छिपे आतंकवादियों के एक समूह के साथ संपर्क स्थापित किया। उन्होंने कहा, आसपास की अतिरिक्त टीमों को मुठभेड़ स्थल के लिए निर्देशित किया गया है।

    सेना ने कहा, प्रारंभिक रिपोटरें के अनुसार, आतंकवादियों का एक समूह इलाके में फंसा हुआ है। आतंकवादी समूह के हताहत होने की आशंका है। अभियान जारी है। जम्मू क्षेत्र में भाटा धूरियन के तोता गली इलाके में एक सेना के ट्रक पर घात लगाकर हमला करने वाले आतंकवादियों के एक समूह के खिलाफ भारतीय सेना का अभियान जारी हैं।