Tag: मैच खेलते समय अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी की मौत

  • मैच खेलते समय अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी की मौत, अमृतसर में चल रहे टूर्नामेंट के दौरान सिर पर लगी थी चोट

    You are currently viewing मैच खेलते समय अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी की मौत, अमृतसर में चल रहे टूर्नामेंट के दौरान सिर पर लगी थी चोट

    International Kabaddi player dies while playing match, hit on head during ongoing tournament in Amritsar

    मैच खेलते समय अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी की मौत, अमृतसर में चल रहे टूर्नामेंट के दौरान सिर पर लगी थी चोट

     

    • गुरदासपुरः गुरदासपुर के अधीन आते गांव थाना में गत दिवस उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब थाना के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर की मौत हो गई। आज जैसे ही उसका शव पैतृक घर पहुंचा तो मासूम बच्ची सहित पूरा परिवार कराह उठा। मन्नू के रिश्तेदारों और गांव वासियों ने बताया कि उसे बचपन से ही कबड्डी खेल से लगाव था। उसने अपनी मेहनत और गरीब परिवार से उठकर कबड्डी जगत में अपना नाम रोशन किया था और हाल ही में वह न्यूजीलैंड से कबड्डी खेल कर लौटा था। जिसके बाद उसकी चर्चा पूरे कबड्डी जगत में होने लगी थी।

    मिली जानकारी के अनुसार, खतराएं कलां जिला अमृतसर में चल रहे कबड्डी कप के मैच के दौरान उनके सिर पर अचानक चोट लगी थी। जिसके बाद कुछ पलों के दौरान ही उसकी मौत हो गई। इस खिलाड़ी की मौत होने से कबड्डी जगत को ना पूरा होने वाला घाटा पड़ा है। बताया जा रहा है कि पिछले महीने ही उसके पिता मोहन सिंह की मौत हुई थी, जिसके बाद परिवार का भार उसने अपने कंधों पर डालना शुरू किया।

    वहीं, गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा हलके से संबंधित मसाना गांव के सरपंच बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि मनु गांव के प्रतिभाशाली अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी थे। उन्हें कबड्‌डी में उनकी जाफी के लिए जाना जाता था। मन्नू अपने पीछे छोटा भाई प्रभजोत सिंह, पत्नी और मासूम बच्ची को छोड़ गया है।