Tag: महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरे थे रामदेव.. पढ़ें क्या बोले बाबा

  • बाबा रामदेव ने मांगी माफी, महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरे थे रामदेव.. पढ़ें क्या बोले बाबा

    You are currently viewing बाबा रामदेव ने मांगी माफी, महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरे थे रामदेव.. पढ़ें क्या बोले बाबा

    बाबा रामदेव ने मांगी माफी, महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरे थे रामदेव.. पढ़ें क्या बोले बाबा

     

     

    नई दिल्लीः योग गुरु स्वामी रामदेव की महिलाओं के पहनावे को लेकर की टिप्पणी के बाद जबरदस्त विवाद खड़ा हो गया है और उनकी जमकर आलोचना हो रही है। जिसके बाद स्वामी रामदेव ने खेद व्यक्त करते हुए माफी मांग ली है। हालांकि, रामदेव ने कहा कि उनकी टिप्पणी की गलत व्याख्या की गई। उनका इरादा महिलाओं का अपमान करना नहीं था। इस संबंधी रामदेव ने महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर को इस पर एक ईमेल भेजा है।

    मिली जानकारी के अनुसार इस टिप्पणी के बाद हुए जबरदस्त विरोध के बाद बाबा रामदेव ने कहा कि उन्होंने महिलाओं को सम्मान और समानता दिलाने में मदद करने के लिए वैश्विक स्तर पर अभियान चलाया है। उ्होंने कहा, “मैंने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसी सरकार की नीतियों का समर्थन किया है, उन्हें प्रोत्साहित किया है। मैं स्पष्ट रूप से कहता हूं कि मैंने किसी भी महिला का अपमान नहीं किया है और न ही ऐसा करने का मेरा इरादा था।”

    उन्होंने कहा कि ठाणे में आयोजित कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण के लिए थीम पर आधारित था, लेकिन घंटे भर के भाषण से कुछ सेकंड की उनकी टिप्पणियों के वीडियो क्लिप को गलत ढंग से पेश किया गया। रामदेव ने कहा, “मेरे मन में मातृशक्ति के लिए सबसे अधिक सम्मान है, मेरी टिप्पणी सादे कपड़े के लिए थी। अगर इससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो मुझे इसका गहरा अफसोस है। मैं उनसे माफी मांगता हूं।”