जालंधर में लोगों पर तेजधार हथियारों से हमला:फ्लैट में रहने वाले युवकों ने मारी दातर, महिला का फोन छीनकर भागे
जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते थाना मकसूदां में स्थित वेरका मिल्क प्लांट में हथियारबंद लुटेरों द्वारा एक व्यक्ति पर तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया जिसमें व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसमें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा गया है। वहीं लुटेरे युवक से मोबाइल व अन्य कीमती सामान छीन कर फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंधी जानकारी देते फ्लैट्स में ही रहने वाले सुरिंदर कुमार ने बताया कि वह फ्लैट्स में नीचे घूम रहा था। इतने में निशु, राहुल अपने अपने चार-पांच साथियों के साथ आए और उन्होंने तेजधार हथियारों से लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। उन्होंने बिना कुछ कहे उनके सिर पर दातर मारी। उन्हें सिर पर टांके लगे हैं। मोटरसाइकिल से उतरते ही सभी ने उस पर बिना किसी कारण से हमला बोल दिया। उसके साथ जो परिवार की दो महिलाएं थीं उन्हें भी लुटेरों ने नहीं बख्शा उनपर भी हमला किया।
वहीं एक अन्य घटना में अपने माता-पिता के पास रहने आई एक महिला को लुटेरों ने तेजधार हथियार से घायल करके मोबाइल छीन कर फरार हो गए। इस संबंधी जानकरी देती घायल महिला मीनाक्षी ने कहा कि वह वेरका मिल्क प्लांट स्थित रहते अपने माता पिता के पास आई हुई थी, रात को वह फ्लैट्स के पास खाली जगह पर घूम रही थी तो अचानक नशे में धुत युवकों ने उसे बालों से पकड़ लिया और घसीटते हुए ले गए। इसके बाद उसके सिर पर दातर और डंडे से हमला किया। उसके हाथ में को मोबाइल फोन थे वह भी लुटेरे छीन कर ले गए।







