Tag: ममून से पार्षद हैं अमित कुमार

  • पठानकोट में अवैध खनन के आरोप में कांग्रेसी पार्षद गिरफ्तार, ममून से पार्षद हैं अमित कुमार

    You are currently viewing पठानकोट में अवैध खनन के आरोप में कांग्रेसी पार्षद गिरफ्तार, ममून से पार्षद हैं अमित कुमार

    Congress councilor arrested for illegal mining in Pathankot, Amit Kumar is a councilor from Mamoon

    पठानकोट में अवैध खनन के आरोप में कांग्रेसी पार्षद गिरफ्तार, ममून से पार्षद हैं अमित कुमार

     

     

    पठानकोटः पठानकोट के ममून कैंट से अवैध खनन के आरोप में फरार चल रहे कांग्रेसी पार्षद अमित कुमार को बमियाल पुलिस ने सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पुलिस कई दिनों से अमित शर्मा की तलाश में जुटी हुई थी। जानकारी अनुसार आरोपी अमित शर्मा मित्तू पर पहले भी अवैध माइनिंग को लेकर पर्चे दर्ज हैं। अवैध माइनिंग में गिरफ्तार किए गए कांग्रेसी पार्षद को अदालत में पेश करके अगली कार्रवाई शुरू की जाएगी।

    जिक्रयोग्य है कि अमित कुमार नगर निगम के अधीन आते वार्ड मामून से पार्षद हैं, और सुजानपुर के विधायक नरेश पुरी का करीबी बताया जा रहा है। आरोपी अमित कुमार पर करीब चार महीने पहले भी अवैध खनन का सुजानपुर में मामला दर्ज हुआ था। मामला दर्ज होने के बाद विधायक नरेश पुरी ने पार्टी समर्थकों के साथ थाना सुजानपुर के बाहर धरना देकर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। सात अगस्त को पुलिस चौकी बमियाल को सूचना मिली थी कि गांव सरोटा के निकट कुछ लोग उज दरिया किनारे अवैध खनन कर रहे हैं। इसके बाद माइनिंग विभाग के जूनियर इंजीनियर सुखदीप सिंह एवं पुलिस पार्टी ने रात 8:45 बजे गांव सरोटा में उक्त स्थान पर दबिश दी। इस दौरान उन्होंने देखा कि यहां धड़ल्ले से अवैध माइनिंग का कारोबार चल रहा है।

    पुलिस पार्टी एवं खनन टीम को आता देख अवैध खनन में लगे लोग मौके से भाग निकले। वहीं जांच के बाद पुलिस ने जूनियर इंजीनियर सुखदीप सिंह की शिकायत के आधार पर जयशंकर स्टोन क्रेशर के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपी की पहचान शुरू की थी। इसके बाद बमियाल पुलिस ने 15 अगस्त रात को अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया।