हरियाणा निकाय चुनाव में निर्दलीयों के खाते में 20 अध्यक्ष पद, भाजपा को भी फायदा
हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव की मतगणना जारी है। रविवार को सूबे के 18 निकाय परिषदों और 28 निगमों के लिए मतदान हुआ था। आम आदमी पार्टी को सोहना से जीत मिली है।
हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव की मतगणना जारी है। रविवार को सूबे के 18 निकाय परिषदों और 28 निगमों के लिए मतदान हुआ था। अब तक सामने आए नतीजों में भाजपा ने 10 नगर अध्यक्ष पदों पर जीत हासिल की है। वहीं, चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवारों ने कुल 46 में से 20 अध्यक्ष पदों पर कब्जा किया।
निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अग्निपथ योजना को लेकर किया गया प्रदर्शन चुनाव परिणाम में नजर नहीं आया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों को जीत पर बधाई दी है। वहीं, दूसरी ओर पहली बार आम आदमी पार्टी भी यहां निकाय चुनावों में उतरी है। ऐसे में उसके लिए खाता खुलना भी बड़ी सफलता माना जा रहा है। पड़ोस के पंजाब और दिल्ली जैसे राज्यों की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी को इन चुनावों से बड़ी उम्मीद है। आइए जानते हैं, चुनाव नतीजे का हर अपडेट…
अब तक के विजेताओं पर एक नजर
हरियाणा निकाय चुनाव में 46 नगर परिषद और समितियां पर हुई मतगणना में भाजपा ने नगर परिषद अध्यक्षों की 22 सीटों पर जीत दर्ज की। जबकि, जेजेपी ने 3 सीटें जीतीं। निर्दलीय उम्मीदवारों ने नगर निगम अध्यक्षों की 19 सीटों पर जीत हासिल की। आम आदमी पार्टी ने नगर निगम अध्यक्ष अध्यक्ष की एक सीट जीती। इनेलो के खाते में भी एक सीट आई।
कालका नगर निगम के अध्यक्ष पद पर बीजेपी प्रत्याशी की जीत
कालका नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी कृष्ण लाल लांबा जीते।
हुड्डा के गढ़ पर भाजपा की जीत
हरियाणा निकाय चुनाव में झज्जर में भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। यह क्षेत्र कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ माना जाता है।
भाजपा की जीत पर सीएम खट्टर ने जताई खुशी
हरियाणा निकाय चुनाव परिणाम पर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट किया, “स्थानीय निकाय चुनाव में विजयी हुए भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशियों को बहुत-बहुत बधाई। आपकी यह जीत जनता के उस विश्वास की जीत है जो वह 2014 व 2019 से अब तक लगातार भाजपा के प्रति दर्शा रही है। यह विजय पार्टी के मेहनती कार्यकर्ताओं को समर्पित है।”
निर्दलीयों ने जीते 20 अध्यक्ष पद
हरियाणा निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के कुल 46 में से 20 पदों पर जीत हासिल कर निर्दलीय उम्मीदवारों का दबदबा रहा।
भाजपा ने 10 नगर परिषदों में जीत हासिल की
हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा ने 18 में से 10 नगर परिषदों में अध्यक्ष का चुनाव जीता है। ये परिषदें हैं- गोहाना, जींद, झज्जर, बहादुरगढ़, चरखी दादरी, कालका, सोहना, कैथल, पलवल और फतेहाबाद।
भाजपा ने जीते 11 नगर समिति अध्यक्ष पद
हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा ने अभी तक 10 नगर समिति अध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर दी है। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में 6 अध्यक्ष पद आए हैं। उधर, सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अग्निपथ आंदोलन का चुनाव पर कोई असर नहीं हुआ है।







