Tag: भाई को राखी बांधने जा रही महिला आई ट्रक की चपेट में

  • लुधियाना में हुआ दर्दनाक हादसा, भाई को राखी बांधने जा रही महिला आई ट्रक की चपेट में, गंभीर घायल

    You are currently viewing लुधियाना में हुआ दर्दनाक हादसा, भाई को राखी बांधने जा रही महिला आई ट्रक की चपेट में, गंभीर घायल

    Tragic accident happened in Ludhiana, woman going to tie Rakhi to her brother was hit by a truck, seriously injured.

    लुधियाना में हुआ दर्दनाक हादसा, भाई को राखी बांधने जा रही महिला आई ट्रक की चपेट में, गंभीर घायल

    लुधियानाः महागनर में एक महिला उस वक्त गंभीर रूप से घायल हो गई, जब वह अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने जा रही थी। महिला जैसे ही चीमा चौक के पास पहुंची तो वह एक ट्रक की चपेट में आ गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल होगई। वहीं ट्रक चालक द्वारा किसी राहगिर की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कवाया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं घायल जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल महिला की पहचान वीना निवासी समराला चौक के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने भाई को राखी बांधने जाने के लिए घर से निकली थी, जब वह चीमा चौक के पास आटो का इंतजार कर रही थी तो वह हादसे का शिकार हो गई। ट्रक का टायर महिला की टांग के ऊपर से गुजरा गया। करीब 30 मिनट खून से लथपथ महिला लिंक रोड पर तड़पती और चिल्लाती रही। आखिरकार किसी राहगीर ने आरोपी ट्रक ड्राइवर की मदद से उसे ई-रिक्शा में बैठा सिविल अस्पताल पहुंचाया।

    वहीं आरोपी ट्रक ड्राइवर नरसिंह ने बताया कि वह चंडीगढ़ रोड से गाड़ी लेकर आ रहा था। वह लुधियाना में चीमा चौक से पहले पेट्रोल पंप में तेल भरवाने के लिए ट्रक मोड़ने लगा, लेकिन एक अन्य ट्रक चालक ने उसे साइड मारी। अपनी गाड़ी का बचाव करने के लिए उसने एकदम ब्रेक लगा दी। उसे पता ही नहीं चला कि कब वीना उसके ट्रक के टायर के नीचे आ गई।