Tag: ब्रेकिंग न्यूजः अमृतसर के श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल में लगी आग

  • ब्रेकिंग न्यूजः अमृतसर के श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल में लगी आग, बच्चों को सुरक्षित निकाला

    You are currently viewing ब्रेकिंग न्यूजः अमृतसर के श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल में लगी आग, बच्चों को सुरक्षित निकाला

    BREAKING NEWS: Fire breaks out in Amritsar’s Sri Guru Harkishan Public School, children rescued

    ब्रेकिंग न्यूजः अमृतसर के श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल में लगी आग, बच्चों को सुरक्षित निकाला

     

    अमृतसरः महानगर में रेलवे स्टेशन के पास स्थित श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल में उस वक्त बड़ा हादसा होने से बच गया, जब बुधवार दोपहर को स्कूल में अचानक आग लग गई, जिससे स्कूल में अफरा तफरी मच गई, जिसके बाद स्टाफ ने स्कूल से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि यह आग स्कूल के एसी कांप्रेशर में धमाका होने के बाद लगी। वहीं धमाके के बाद कांप्रेसर से आग की लपेटें और धुंआ निकलते देखा गया।

    जनकारी देते स्कूल प्रबंधन ने बताया कि जिस हिस्से में आग लगी वहां से किसी तरह बच्चों से सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद कुछ क्लासों को छुट्टी कर दी गई। स्कूल प्रबंधन ने पहले अग्निशमन यंत्रों से अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस बीच दमकल विभाग को भी घटना के बारे में जानकारी दे दी गई। जल्द चंद कदमों की दूरी पर स्थित दमकल विभाग के कार्यालय की 2 गाड़ियां स्कूल के भीतर आग पर काबू पाने के लिए पहुंच गई। लगभग 20 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया गया, हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।