Tag: बालीवुड अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका कांग्रेस में हुई शामिल

  • बालीवुड अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका कांग्रेस में हुई शामिल, जल्द हो सकती है उम्मीदवार के रूप में घोषणा

    बालीवुड अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका कांग्रेस में हुई शामिल, जल्द हो सकती है उम्मीदवार के रूप में घोषणा

    Bollywood actor Sonu Sood’s sister Malvika joins Congress, may soon be announced as a candidate

    बालीवुड अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका कांग्रेस में हुई शामिल, जल्द हो सकती है उम्मीदवार के रूप में घोषणा

     

    मोगा: कोरोना काल में लाखों लोगों की मदद करने बालीवुड अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविकका सूद सच्चर शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। वहीं पार्टी उनको जल्द ही प्रत्याशी घोषित कर सकती हैं। सूत्रों से पता चला है कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी व अन्य नेता सोमवार 10 जनवरी को सोनू सूद के घर आ सकते हैं तथा औपचारिक तौर पर इसकी घोषणा कर सकते हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री का गांव चिड़क में जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन इंद्रजीत सिंह बीड़ चिड़क के घर जाने का भी प्रोग्राम है।

    इस संबंधी जानकारी देते कांग्रेस के जिला प्रभारी कमलजीत सिंह बराड़ ने की। उन्होंने बताया कि हाईकमान ने उन्हें पार्टी में शामिल किया है। गौरतलब है कि सोनू सूद 5 जनवरी को मुंबई चले गए थे। उनके भी सोमवार तक मोगा वापस आने की चर्चाएं हैं ताकि एक साथ मिलकर रस्मी तौर पर कांग्रेस उम्मीदवार की घोषणा की जा सके।

    जिक्रयोग्य है कि पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. एस करुणा राजू ने स्पष्ट किया कि भारत चुनाव आयोग की तरफ से सोनू सूद को स्टेट आइकन पंजाब के तौर पर की गई नियुक्ति को चार जनवरी को वापस ले लिया था। आयोग ने चुनाव में वोट डालने को प्रोत्साहित करने के लिए सोनू सूद को स्टेट आइकन बनाया था। मालविका सूद के कांग्रेस पार्टी से जुड़ने से पहले ही आयोग ने सोनू सूद से स्टेट आइकन का दर्जा वापस ले लिया था, ताकि राजनीतिक पार्टी इसे मुद्दा न बना सकें।