Tag: बादल फटने से सिक्किम में मची तबाही

  • बादल फटने से सिक्किम में मची तबाही, अचानक आई बाढ़ में 23 जवान हुए लापता

     बादल फटने से सिक्किम में मची तबाही, अचानक आई बाढ़ में 23 जवान हुए लापता

     

    Sikkim Flood: सिक्किम में बादल फटने से आई बाढ़ से तबाही मची हुई है. इस बाढ़ में सेना के 23 जवान लापता हो गए हैं. बादल फटने से तीस्ता नदी में बाढ़ आई थी. कहा जा रहा है कि पहले बादल फटा और फिर इतना पानी आया कि चुंगथांग बांध से पानी छोड़ना पड़ा.

    Sikkim Flood: सिक्किम में बादल फटने से तबाही, अचानक आई बाढ़, 23 जवान लापता

    सिक्किम में बादल फटने से तबाही

    Sikkim Flood: सिक्किम में बादल फटने से आई बाढ़ से तबाही मची हुई है. इस बाढ़ में सेना के 23 जवान लापता बताए जा रहे हैं. बादल फटने से तीस्ता नदी में बाढ़ आई थी. सिंगतम इलाके में बादल फटा था. राहत बचाव के कार्य जारी हैं. जानकारी के मुताबिक, पहले बादल फटा और फिर इतना पानी आया कि चुंगथांग बांध से पानी छोड़ना पड़ा, जिसके बाद अब पानी का स्तर अचानक 15-20 फीट ऊंचाई तक बढ़ गया है.गुवाहाटी डिफेंस के प्रवक्ता ने कहा कि उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई. उन्होंने कहा कि घाटी में कुछ सैन्य प्रतिष्ठान प्रभावित हुए हैं. 23 कर्मियों के लापता होने की सूचना है और तलाशी अभियान जारी है. लाचेन घाटी के तीस्ता नदी में बाढ़ आई थी. घाटी में स्थित कई सैन्य भवन बाढ़ में बह गए. 23 जवानों के अलावा कई और लोगों के लापता होने की खबर है.