Tag: बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद भारत के बॉर्डर पर हाई अलर्ट

  • बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद हिंदू मंदिरों से लेकर घरों और दुकानों पर हमला, लगाई गई आग, सामने आये VIDEO

     बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद हिंदू मंदिरों से लेकर घरों और दुकानों पर हमला, लगाई गई आग, सामने आये VIDEO

     

    नई दिल्ली- बांग्लादेश में इस समय हिंसा की आग अब हिंदुओं के घर तक भी पहुंच चुकी है। तख्तापलट होने के बाद हिंदू धर्म के लोग निशाने पर हैं, हिंदू लोगों के घरों में अराजक तत्वों ने आग लगा दी, लूटपाट की और यहां तक की मंदिर में तोड़-फोड़ करने की कोशिश की।

    बांग्लादेश में 27 जिलों में हिन्दू धर्म के लोगों के घरों पर हमले किए गए। लालमोनिरहाट सदर उपजिला में अराजक तत्वों ने तेलीपारा गांव में लालमोनिरहाट पूजा परिषद के सचिव प्रदीप चंद्र रॉय के घर में तोड़फोड़ और लूटपाट की। उन्होंने मुहिन रॉय की एक कंप्यूटर दुकान में भी तोड़फोड़ और लूटपाट मचाई। इसके अलावा, जिले के कालीगंज उपजिला के चंद्रपुर गांव में चार हिंदू परिवारों के घरों में तोड़फोड़ और लूटपाट की गई। साथ ही हतीबंधा उपजिला के पुरबो सरदुबी गांव में 12 हिंदू घरों को आग लगा दी गई। पंचगढ़ में कई हिंदू घरों में तोड़फोड़ और लूटपाट की गई।

     

     

    मंदिर में तोड़-फोड़ की कोशिश
    दिनाजपुर शहर और अन्य उपजिलों में, कम से कम 10 हिंदू घरों पर हमला हुआ। हमलावरों ने शहर के रेल बाजारहाट में एक मंदिर में भी तोड़फोड़ करने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।

     

     

    इस बीच, बांग्लादेश लीगल एड एंड सर्विसेज ट्रस्ट ने एक बयान में मांग की कि बांग्लादेश सेना और प्रशासन आगजनी, बर्बरता और लूटपाट के अपराधियों की पहचान करें और हिंदू धर्म के लोगों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए।

  • बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद भारत के बॉर्डर पर हाई अलर्ट , BSF की चप्पे-चप्पे पर है पैनी नजर

    बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद भारत के बॉर्डर पर हाई अलर्ट , BSF की चप्पे-चप्पे पर है पैनी नजर

     

    बांगलादेश के घटनाक्रम पर लगातार अपडेट और अधिकारियों के साथ बैठकों का सिलसिला जारी है. विदेश मंत्री हर अपडेट पीएमओ को लगातार दे रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक बांग्लादेश सीमा से सटे सभी बीएसएफ ट्रूप को अगले तीन दिन के लिए हाई अलर्ट पर रखा गया है. वहां खुद डीजी बीएसएफ कोलकाता से बांग्लादेश सीमा से सटी ट्रूप मूवमेंट को मानिटर कर रहे हैं.

    बांग्लादेश में तख्तापलट के बीच हाई अलर्ट पर बॉर्डर, BSF की चप्पे-चप्पे पर नजर

    बीएसएफ के जवान.

    बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ हुआ प्रदर्शन अपने चरम पर पहुंच गया. वहां पर तख्तापलट हो गया. मीरपुर से छात्रों के साथ हजारों लोगों ने सोमवार 5 अगस्त को ढाका के लिए मार्च शुरू किया और देखते-देखते ही हालात इतने बिगड़ गए कि प्रदर्शनकारियों ने राजधानी ढाका में प्रधानमंत्री आवास पर कब्जा कर लिया. बांगलादेश के हालात को भारत की नजर भी बनी है. वहां पर हो रही हर गतिविधि पर भारत सरकार लगातार नजर बनाए हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मामले में लगातार ब्रीफ किया जा रहा है.

    इस घटनाक्रम पर लगातार अपडेट और अधिकारियों के साथ बैठकों का सिलसिला जारी है. विदेश मंत्री हर अपडेट पीएमओ को लगातार दे रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक बांग्लादेश सीमा से सटे सभी बीएसएफ ट्रूप को अगले तीन दिन के लिए हाई अलर्ट पर रखा गया है. वहां खुद डीजी बीएसएफ कोलकाता से बांग्लादेश सीमा से सटी ट्रूप मूवमेंट को मानिटर कर रहे हैं. बांग्लादेश के वर्तमान हालात को देखते हुए BSF ने पूरे बॉर्डर पर पिछले 24 घटे से अलर्ट कर रखा है.

    भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट

    बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक भारत बांग्लादेश सीमा पर फिलहाल स्थिति पूरी तरीके से सामान्य है. बीएसएफ लगातार बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के संपर्क में है और दोनों तरफ से जरूरी सूचनाएं शेयर की जा रही हैं. सभी इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट पर आवागमन पूरी तरीके से बंद कर दिया गया है. बीएसएफ की सीमा भारती पोस्ट के सारे अधिकारियों और जवानों को भारत बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट पर ड्यूटी करने के अहम निर्देश दिए गए हैं. फिलहाल भारत से सटी बांग्लादेश की सीमावर्ती सड़कों पर कर्फ्यू के हालात हैं.