Tag: बड़ा हादसा टला

  • दुर्गियाना एक्सप्रेस ट्रैक पर लटके ओएचई वायर से टकराई , बड़ा हादसा टला

     दुर्गियाना एक्सप्रेस ट्रैक पर लटके ओएचई वायर से टकराई , बड़ा हादसा टला

     

     

    हरदोई : यूपी के हरदोई में कोलकाता से अमृतसर जा रही दुर्गियाना एक्सप्रेस (12357) के ओएचई वायर से टकराने के बाद जोरदार ब्लास्ट हुआ था। ये ट्रेन बुधवार सुबह साढ़े तीन बजे लखनऊ से रवाना हुईं थी। सुबह पांच बजे उमरताली स्टेशन के आगे निकलते ही ट्रैक पर लटके ओएचई वायर से टकरा गई थी। ट्रेन टकराने के बाद धमाके के साथ लाइन में फॉल्ट आ गई थी। अब रेलवे ने इस मामले में गहरी साजिश की आशंका जताई है।

    दरअसल, ये पूरी घटना बुधवार की है। दुर्गियाना एक्सप्रेस ट्रैक पर लटके ओएचई वायर से टकरा गई थी। पायलट ने ट्रेन को रोका और उमरताली और दलेलनगर स्टेशन सूचना दी। जानकारी होते ही लखनऊ से आने वाली सभी ट्रेनों को रोक दिया गया। करीब छह घंटे के बाद दुर्गियाना एक्सप्रेस को डीजल इंजन से रवाना किया गया था। इस घटना के बाद राजधानी और वंदे भारत को बदले रूट से भेजा गया। इसके साथ ही करीब दो दर्जन ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए थे। रेलवे ने दो ट्रेनों को कैंसिल कर दिया था।

    अब इस पूरे मामले में रेलवे की ओर से गहरी साजिश के संकेत दिए गए हैं। रेलवे को शक है यूपी के हरदोई में ट्रेन को बिजली शॉट सर्किट के जरिए ब्लास्ट कराने की साजिश रची गई थी। दुर्गियाना एक्सप्रेस ट्रेन जिस बिजली खंबे के केबल से टकराई वहां पर किसी के द्वारा छेड़छाड़ की गई थी। रेलवे इस मामले की जांच कर रही है।

    टेक्निकल फॉल्ट से ज्यादा छेड़छाड़ के संकेत
    रेलवे के सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को जिस तरह से कोलकाता से अमृतसर जा रही दुर्गानिया एक्सप्रेस ट्रेन बिजली के खंबे के केबल से टकराई है वह अमूमन होता नहीं है। यह टेक्निकल फॉल्ट से ज्यादा किसी की छेड़छाड़ लग रही है। क्योंकि थोड़ी देर पहले ही वहां से बाकी ट्रेंनें भी गुजरी थीं। तब स्थिति सामान्य थी। फिलहाल रेलवे मामले में सभी एंगल से जांच कर रही है।

  • ALH ध्रुव हेलिकॉप्टर की परीक्षण के दौरान करवानी पड़ी आपात लैंडिंग, बड़ा हादसा टला

     ALH ध्रुव हेलिकॉप्टर की परीक्षण के दौरान करवानी पड़ी आपात लैंडिंग, बड़ा हादसा टला

    नई दिल्ली : भारतीय तटरक्षक बल के एएलएच ध्रुव मार्क 3 हेलीकॉप्टर के फोर्स्ड लैंडिंग की घटना आज कोच्चि में हुई, जब बल के पायलट हेलिकॉप्टर का परीक्षण कर रहे थे। चॉपर करीब 25 फीट की ऊंचाई पर था, तभी उसे फोर्स्ड लैंडिंग करनी पड़ी। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। आईसीजी अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद फिलहाल आईसीजी एएलएच ध्रुव फ्लीट के संचालन को फिर से शुरू करने की दिशा में काम कर रहा है।

    बताया जा रहा है कि एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टरों के उड़ान भरने पर लगी रोक को हटाने के लिए इंडियन कोस्ट गार्ड लगातार काम कर रही है। इसी महीने मुंबई तट पर एक दुर्घटना के बाद रक्षा बलों ने एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टरों के उड़ान भरने पर एहतियाती तौर पर रोक लगा दी गई थी।

    रोक लगाने के बाद कहा गया था कि जब तक जांचकर्ताओं को हेलीकॉप्टर दुर्घटना की वजह का पता नहीं चलता है, तब तक ये रोक जारी रहेगी। बता दें कि एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव हेलीकॉप्टर को हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड ने बनाया है। इसका इस्तेमाल भारतीय तटरक्षक बल के साथ थलसेना, नौसेना और वायु सेना की ओर से किया जाता है।

  • टूटी पटरी पर से तेज गति से दनदनाती हुई निकल गई पंजाब मेल, बड़ा हादसा टला

    टूटी पटरी पर से तेज गति से दनदनाती हुई निकल गई पंजाब मेल, बड़ा हादसा टला

     

    दानापुर रेल मंडल के जमानिया रेलवे स्टेशन और दरौली रेलवे स्टेशन के बीच बड़ा रेल हादसा टल गया। रविवार सुबह 6:35 बजे टूटे रेलवे ट्रैक से पंजाब मेल तेजी से गुजर गई। गनीमत ये रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।

    टूटी पटरी पर दनदनाती हुई निकल गई पंजाब मेल, बड़ा हादसा टला

    दानापुर रेल मंडल के जमानिया रेलवे स्टेशन व दरौली रेलवे स्टेशन के बीच बड़ा हादसा होने से बच गया। रविवार सुबह 6:35 बजे टूटे रेलवे ट्रैक से पंजाब मेल तेज गति से गुजर गई। संयोग अच्छा रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ। सूचान मिलते ही मौके पर पहुंचे रेलकर्मियों ने ट्रैक की मरम्मत की। करीब एक घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा।  जमानिया से मुगलसराय की ओर से जा रही अप रेलवे लाइन का ट्रैक हरबल्लमपुर गांव व गड़ही गांव के बीच रविवार को टूट गया था। उसी दौरान टूटे ट्रैक से अप पंजाब मेल गुजर गई। हरबल्लम गांव निवासी विजय यादव की नजर पड़ी तो उन्होंने 112 पर फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर आ रही हावडा- बीकानेर एक्सप्रेस को लाल रंग दिखाकर रेलवे कर्मियों ने रुकवाया। साथ ही ट्रैक टूटने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी।