Tag: बच्ची की हालत गंभीर

  • दिल्ली में टीचर की क्रूरताः 5वीं क्लास की छात्रा को स्कूल की पहली मंजिल से फेंका, बच्ची की हालत गंभीर

    You are currently viewing दिल्ली में टीचर की क्रूरताः 5वीं क्लास की छात्रा को स्कूल की पहली मंजिल से फेंका, बच्ची की हालत गंभीर

    दिल्ली में टीचर की क्रूरताः 5वीं क्लास की छात्रा को स्कूल की पहली मंजिल से फेंका, बच्ची की हालत गंभीर

     

     

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में एक टीचर की क्रूरता की खबर सामने आ रही है, जहां एक टीचर ने 5वीं कक्षा की छात्रा को न सिर्फ पीटा, बल्कि उसे स्कूल की पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया। जिसके बाद बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है, जहां बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार एमसीडी स्कूल की दो महिला टीचर्स ने आपसी झगड़े में 5वीं क्लास की बच्ची को पहले पेपर कटर से मारा फिर पहली मंजिल से फेंक दिया। घटना में बच्ची के सिर में चोट आई, जिसका इलाज हिंदूराव अस्पताल में चल रहा है। मौके पर पहंची पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। आरोपी टीचर की पहचान गीता देशवाल के रूप में हुई है।

    वहीं अस्पताल में उपचाराधीन पीड़ित बच्ची ने बताया कि टीचर ने पहले कैंची से उसे मारा। टीचर उसके बाल भी काट रही थी। पीड़िता ने बताया कि क्लास में उसने कोई बदमाशी नहीं की थी लेकिन टीचर उसे छत से फेंक दिया।