Tag: फिर बढ़े एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम

  • आम आदमी पर पड़ी महंगाई की मार, फिर बढ़े एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम, कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी 8 रु. का इजाफा

    You are currently viewing आम आदमी पर पड़ी महंगाई की मार, फिर बढ़े एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम, कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी 8 रु. का इजाफा

    Inflation hit the common man, then the price of LPG gas cylinder increased, the prices of commercial cylinders also increased by Rs 8. increase of

    आम आदमी पर पड़ी महंगाई की मार, फिर बढ़े एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम, कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी 8 रु. का इजाफा

     

    नई दिल्लीः देश में एक बार फिर महंगाई की मार आम आदमी पर पड़ी है। बता दें कि तेल व गैस कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में वीरवार को एक बार फिर इजाफा कर दिया है। पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 3 रुपए 50 पैसे की बढ़ोतरी की है। वहीं कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी 8 रुपए का इजाफा किया गया है। एक महीने में यह लगातार दूसरी बार है, जब गैस के दाम बढ़ाए गए हैं। राजधानी दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर अब 1000 रुपये पार पहुंच गया है। 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर में आज 3.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई, जबकि 19 किलो वाले व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत में आठ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

    घरेलू रसोई गैस सिलेंडर दिल्ली में 1003 रुपए, मुंबई में 1002.50 रुपए, कोलकाता में 1029 रुपए और चेन्नई में 1018.50 रुपए में मिलेगा। देश में इससे पहले 7 मई 2022 को भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ था और उस समय 50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। दिल्ली में अब 19 किलो वाला सिलेंडर 2354 रुपए, कोलकाता में 2454 रुपए, मुंबई में 2306 रुपए और चेन्नई में 2507 रुपए में मिलेगा।

    दिल्ली में 19 मई 2021 को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 809 रुपए थी, जो अब 1003 रुपए पर पहुंच गई है। यानी बीते एक साल में घरेलू गैस सिलेंडर कीमत 194 रुपए बढ़ी है। वहीं इस पर मिलने वाली सब्सिडी भी खत्म कर दी गई है।