Tag: फायर ब्रिगेड में पाया काबू

  • अमृतसर के मजीठा रोड पर स्थित कपड़ा फैक्टरी में आग, फायर ब्रिगेड में पाया काबू

    You are currently viewing अमृतसर के मजीठा रोड पर स्थित कपड़ा फैक्टरी में आग, फायर ब्रिगेड में पाया काबू

    Fire in textile factory located on Majitha Road, Amritsar, found under fire brigade

    अमृतसर के मजीठा रोड पर स्थित कपड़ा फैक्टरी में आग, फायर ब्रिगेड में पाया काबू

     

    •  अमृतसरः महानगर के अंतर्गत आते बलकलां गांव में स्थित एक कपड़ा फैक्टरी में भयानक आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंयी फायरब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। वहीं आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं फैक्टरी मालिक ने कहा कि इस आग से उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हो गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार मजीठा रोड स्थित बल कलां गांव में कपड़े की फैक्टरी में सुबह करीब 10:44 बजे आग लग गई। सूचना पर करीब 20 मिनट में फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंची, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। कपड़े में आग लगने के कारण तेजी से बढ़ता गया और टीम के लिए काबू पाना मुश्किल हो रहा था। 5 गाड़ियों का पानी इस्तेमाल करने के बाद आग पर करीब 40 मिनट में काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। फैक्टरी मालिक राजेश कपूर ने बताया कि लाखों का नुकसान हुआ है।