Tag: फरीदकोट में बच्चों की वैन के साथ हुआ हादसा

  • फरीदकोट में बच्चों की वैन के साथ हुआ हादसा, टाटा एस पल्टी, 15 बच्चे घायल

    You are currently viewing फरीदकोट में बच्चों की वैन के साथ हुआ हादसा, टाटा एस पल्टी, 15 बच्चे घायल

    Accident with children’s van in Faridkot, Tata Ace overturned, 15 children injured

    फरीदकोट में बच्चों की वैन के साथ हुआ हादसा, टाटा एस पल्टी, 15 बच्चे घायल

     

    फरीदकोटः जिले के अंतर्गत आते गांव हरीनौ में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक स्कूली बच्चों से भरी टाटा एस गाड़ी आनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें करीब 15 बच्चे घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल बच्चों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है, वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी अनुसार जिले के गांव हरीनौ के पास शुक्रवार को स्कूली बच्चों से भरी टाटा एस गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें करीब 15 बच्चे घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी बच्चे सरकारी स्कूल कोहारवाला की 10वीं कक्षा के 30 बच्चे परीक्षा के लिए जा रहे थे कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। सभी घायल बच्चों को राहगिरों ने तुरंत उन्हें कोटकपूरा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

    जिक्रयोग्य है कि दो दिन पहले बटाला में स्कूल बस गेहूं की नाड़ में लगी आग की चपेट में आकर खेतों में जाकर पलट गई थी। बस में 42 बच्चे सवार थे। इस घटना में 7 बच्चे झुलस गए थे।