Tag: फरीदकोट में पुलिस की सुरक्षा को भेद कर हत्या

  • फरीदकोट में पुलिस की सुरक्षा को भेद कर हत्या, बेअदबी मामले में नामजद डेरा प्रेमी की गोली मारकर हत्या

    फरीदकोट में पुलिस की सुरक्षा को भेद कर हत्या, बेअदबी मामले में नामजद डेरा प्रेमी की गोली मारकर हत्या

    मौका ए वारदात पर जांच के लिए पहुंची फॉरेसिक टीम को 20 गोलियों के खोल बरामद हुए हैं

    पांचो हमलावरों के पास वेपन होने की आशंका

    दुकान खोलते समय वहीँ इंतजार कर रहे आरोपियों ने कर दी प्रदीप सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग

    प्रदीप सिंह की सुरक्षा के लिए तैनात होमगार्ड के जवान हाकम सिंह हमले में गोली लगने से हुआ घायल

    भागते समय हमलावरों का एक मोटरसाइकिल मौका ए वारदात पर ही छूट गया

     

    चंडीगढ़ : पंजाब में बेअदबी के मामले में नामजद आरोपी डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना लगभग 6 बजे की है जब सुबह फरीदकोट में प्रदीप सिंह जब अपनी दुकान खोल रहा था, तभी दो मोटरसाइकलों पर सवार 5 लोगों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कई गोलियां लगने से प्रदीप सिंह की मौके पर मौत हो गई। फायरिंग में उसके गनमैन और एक अन्य दुकानदार को भी गोलियां लगी हैं।

    यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुट गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने प्रदीप सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल कोटकपुरा भेज दिया है, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आईजी प्रदीप कुमार यादव और फरीदकोट के एसएसपी स. राजपाल सिंह संधू ने घटनास्थल का जायजा लिया और कहा कि पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं जिसके आधार पर जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।