जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट से बड़े स्तर पर फाइलें गायब, पूर्व चेयरमैन पर हो सकती है कार्रवाई!, डीसी ने दिये मामला दर्ज कर जांच के आदेश
जालंधरः महानगर के इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारी और कर्मचारियों की मुश्किलें लगातार बढती जा रही हैं। वहीं इंप्रूवमेंट ट्रस्ट से बड़े स्तर पर फाइलें गायब होने के बाद जालंधर के डीसी और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन घनश्याम थोरी ने कड़ा एक्शन लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर मामला दर्ज कर जांच सिफारिश की हैं।
जानकारी अनुसार इंप्रूवमेंट ट्रस्ट से गायब हुईं करीब 120 फाइलों की लिस्ट भी भेजी गई है। ये फाइलें इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की 23 विभिन्न स्कीमों के रिहायशी कमर्शियल और बूथों से संबंधित हैं। इस संबंधी डीसी घन्याम थोरी ने सीवीओ और स्थानीय निकाय विभाग के डायरेक्टर को एक पत्र भी लिखा है, जिसमें गायब हुई फाइलों की सूची के बाद इनकी अहमियत बारे बताते हुए मामला दर्ज करके जांच करवाने के सिफारिश की गई है।
बता दें कि डीसी ने अपनी शिकायत में कहा है कि कार्यकारी अधिकारी ने अपनी भेजी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि जो रिकार्ड चेयरमैन के आफिस को भेजा गया था वह सारा रजिस्टर में तत्कालीन चेयरमैन दलजीत सिंह आहलुवालिया के ओएसडी अजय मल्होत्रा के नाम से जारी हुआ है। डीसी ने चेयरमैन और ओएसडी के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों से पूछताछ कर रिकार्ड हासिल करने की पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है। उन्होंने लिखा है कि सारा रिकार्ड महत्वपूर्ण है और उसके बिना लेखा-जोखा नहीं किया जा सकता।







