Tag: पीएम मोदी के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

  • लुधियाना में भड़के कांग्रेस नेताओं ने लगाया केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, पीएम मोदी के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

    You are currently viewing लुधियाना में भड़के कांग्रेस नेताओं ने लगाया केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, पीएम मोदी के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

    Furious in Ludhiana, Congress leaders protest against the central government, shouting slogans against PM Modi

    लुधियाना में भड़के कांग्रेस नेताओं ने लगाया केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, पीएम मोदी के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

     

    लुधियानाः राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद यहां देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष पाया जा रहा है। वहीं महानगर में भी कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर पीएम मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रविवार को महानगर में घंटाघर चौक के नजदीक लगाए गए इस धरने में नेताओं ने केंद्र सरकार पर रंजिशन राहुल की सदस्यता रद्द करवाने के आरोप लगाए।

    जानकारी अनुसार कांग्रेस के जिला प्रधान संजय तलवाड़ के नेतृत्व में लगाए गए इस धरने में बड़ी संख्या में महानगर के कांग्रेसी नेता प्रदर्शन में पहुंचे। नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी ने मोदी और अडानी की असलियत हमेशा जनता के बीच रखी है। इसी बात की रंजिश रख मोदी सरकार ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करवाई है। राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करवाने से सच्चाई दब नहीं सकती। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि आने वाले दिनों में पूरे देश मोदी सरकार खिलाफ अभियान चलाए जाएंगे ताकि बर्बाद हो रहे भारत को बचाया जा सके।

    वहीं कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस धरने में सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू और पूर्व कैबिनट मंत्री भारत भूषण आशू भी शिरकत करेंगे। फिलहाल अभी धरना कांग्रेस दफ्तर के बाहर जारी है। बड़ी संख्या में कांग्रेस महिला कार्यकर्ताएं भी धरने में शामिल हुई हैं। महिला नेत्रियों के मुताबिक मोदी सरकार ने महंगाई इतनी कर दी है कि घर का गुजर बसर करना मुश्किल हो चुका है।