Tag: पिता-पुत्र की मौत

  • जालंधर के लम्मा पिंड चौक के पास एक घर में हुआ ब्लास्ट, पिता-पुत्र की मौत, 2 गंभीर घायल

    You are currently viewing जालंधर के लम्मा पिंड चौक के पास एक घर में हुआ ब्लास्ट, पिता-पुत्र की मौत, 2 गंभीर घायल

    Blast in a house near Lamma Pind Chowk in Jalandhar, father-son killed, 2 seriously injured

    जालंधर के लम्मा पिंड चौक के पास एक घर में हुआ ब्लास्ट, पिता-पुत्र की मौत, 2 गंभीर घायल

     

    जालंधरः महानगर में शुक्रवार दिन-चढ़ते ही उस समय दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई, जब शहर के लम्मा पिंड चौक नजदीक सरकारी स्कूल के पास एक घर में गैस सिलेंडर फटने से धमाका हो गया। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। वहीं 2 लोगों के गंभीर झुलसने के कारण उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

    जानकारी अनुसार, वीरवार रात को परिवार खाना बनाने और खाने के बाद सो गया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया और रातभर सिलेंडर से गैस लीक होती रही। सुबह उठकर जैसे ही घर के किसी सदस्य ने गैस चूल्हा जलाने की कोशिश की तो धमाका हो गया। आग इतनी भड़क गई कि पूरे घर में फैल गई। इस दर्दनाक हादसे में घर के मालिक राजकुमार मूल निवासी भागलपुर और उसके एक डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। धमाके की आवाज सुनकर लोग दौड़े आए। उन्होंने देखा कि घर में सभी लोग घायलावस्था में बेसुध पड़े थे। लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचित किया। उन्हें अस्पताल में पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, और दो घायलों को उपचार चल रहा है।

    महिला फिलहाल खतरे से बाहर है, जबकि उसके पांच साल के बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। धमाके के साथ आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारियों की टीम ब्लास्ट के कारणों की जांच कर रही है। लोगों ने बताया कि राजकुमार प्रवासी मजदूर था। वह मजदूरी करके अपना परिवार पाल रहा था। अभी छह दिन पहले ही वह अपने परिवार के साथ लम्मा पिंड में शिफ्ट हुआ था। इससे पहले वह कहीं और रहता था।