पार्टी को फिर से एकजुट करने में जुटे पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान राजा वडिंग राजिंदर बेरी के घर पहुंच की मुलाकात, पार्टी को मजबूत करने की कवायद में लाई तेजी…
जालंधरः पंजाब में बिखरी कांग्रेस को एक बार फिर से एकजुट करने की क्वायद के तहत पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग शनिवार को जालंधर सेंट्रल से कांग्रेस के पूर्व विधायक राजिंदर बेरी के घर पहुंचकर उनसे व उनके परिजनों के साथ मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
इससे पहले शनिवार को जालंधर में पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रधान वड़िंग का जिला कांग्रेस कमेटी ने भी पुष्प गुच्छ देकर जालंधर में नए प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया। सारे कार्यक्रम में पार्टी जिला प्रधान बलराज ठाकुर नजर नहीं आए। वड़िंग ने सेंट्रल हलके के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उनकी समस्याओं को सुना।
जानकारी अनुसार पंजाब कांग्रेस प्रधान प्रदेश में लगातार नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर उनकी नाराजगी दूर कर रहे हैं। इससे पहले वह बीते दिन अमृतसर में थे और शनिवार को इसी कड़ी में उन्होंने जालंधर में दस्तक दी। इस दौरान उनके साथ पार्टी के नए प्रधान के साथ कार्यकारी प्रधान भारतभूषण आशु, पूर्व विधायक कुलवीर जीरा समेत अन्य प्रदेश स्तर के पदाधिकारी रहे।

बता दें कि इससे पहले नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, उपनेता प्रतिपक्ष राजकुमार चब्बेवाल, पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह, विधायक लाडी शेरोवालिया जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू के घर पर भी पहुंचे थे। उन्होंने भी वहां पर कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर शिकायतों को सुना था।