प्रधानमंत्री मोदी पर आग बबूला हुईं प्रियंका, बोलीं- अपने लिए खरीदे 16000 करोड़ रुपये के दो हेलिकॉप्टर, पर गन्ना किसानों का नहीं किया भुगतान
Punjab assembly election 2022: पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्येनजर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने पठानकोट (Pathankot) में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) पर निशाना साधा. प्रियंका ने कहा कि चुनाव के ठीक पहले पीएम मोदी पठानकोट आए लेकिन वह किसानों से मिलने के लिए अपने आवास से 5-6 किमी की यात्रा नहीं कर सके. उन्होंने 1 साल तक किसानों को आंदोलित किया. उन्होंने अमेरिका, कनाडा का दौरा किया, पूरी दुनिया की यात्रा की और अपने लिए 16,000 करोड़ रुपये के दो हेलिकॉप्टर खरीदे. उन्होंने गन्ना किसानों के 14,000 करोड़ रुपये की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया. एक बार भी वे आंदोलनकारी किसानों से नहीं मिले बल्कि उनके मंत्री के बेटे ने अपने वाहन से छह किसानों को कुचल डाला.
प्रियंका ने आगे कहा कि ‘पंजाबियत’ वह भावना है जो किसी और के सामने नहीं बल्कि ईश्वर के सामने झुकती है. जितने राजनीतिक दल आपके सामने आते हैं और पंजाबियत की बात करते हैं, उनमें से कोई अपने उद्योगपति मित्रों के सामने झुक चुका है.







