Tag: पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था Digital Media Association(DMA) ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर का किया स्वागत

  • पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (डीएमए) ने की नए पदाधिकारियों की घोषणा, अमरप्रीत सिंह केवल कृष्ण पीएस अरोड़ा जतिन बब्बर और योगेश कत्याल को सौंपी जिम्मेदारी

    पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (डीएमए) ने की नए पदाधिकारियों की घोषणा, अमरप्रीत सिंह केवल कृष्ण पीएस अरोड़ा जतिन बब्बर और योगेश कत्याल को सौंपी जिम्मेदारी

     

    पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (डीएमए) ने की नए पदाधिकारियों की घोषणा, अमरप्रीत सिंह केवल कृष्ण पीएस अरोड़ा जतिन बब्बर और योगेश कत्याल को सौंपी जिम्मेदारी

     

    पत्रकारों के हकों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होने वाली संस्था है डिजिटल मीडिया एसोसिएशन, DMA की बदौलत पत्रकार सम्मान व निडरतापूर्वक कर रहे पत्रकारिता :- अमरप्रीत सिंह/संदीप वर्मा

     

    MBD WEB NEWS  जालंधर (वर्मा ) : डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (रजि.) DMA की एक बैठक प्रधान अमन बग्गा और चेयरमैन प्रदीप वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

    इस मौके महासचिव पत्रकार अजीत सिंह बुलंद , गुरप्रीत सिंह संधू,उपाध्यक्ष संदीप वर्मा, धरमिंदर सोंधी, नरेंद्र गुप्ता, वरुण गुप्ता, सुनील कपूर ,मास्टर् मोहिंदर सिंह अनेजा, विक्की सूरी विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

    इस मौके प्रधान अमन बग्गा, चेयरमैन प्रदीप वर्मा और महा सचिव अजीत सिंह बुलंद ने पत्रकार अमरप्रीत सिंह को डीएमए की अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें सीनियर उप प्रधान नियुक्त किया। साथ ही केवल कृष्ण को डीएमए का कोऑर्डिनेटर, पीएस अरोड़ा को कल्चरल विंग का डिप्टी हेड, जतिन बब्बर और योगेश कत्याल को जॉइंट सेक्रेटरी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र, आइडी कार्ड और व्हीकल स्टिकर सौंपे।

    इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह और संदीप वर्मा ने कहा कि डीएमए के प्रधान अमन बग्गा, चेयरमैन प्रदीप वर्मा और अजीत सिंह बुलंद के नेतृत्व में डीएमए लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने बताया कि जब जब भी किसी भी पत्रकार को कोई मुसीबत आई है इन के नेतृत्व में डीएमए ने एकजुटता से हरेक समस्या व मुसीबत को जड़ से उखाड़ा है।

    उन्होंने कहा कि डीएमए के साथ जुड़े लगभग 150 पत्रकारों ने हमेशा ही कंधे से कंधा मिलाकर हरेक पत्रकार का साथ दिया है यही वजह है डीएमए से जुड़े पत्रकार हिम्मत सम्मान व निडरतापूर्वक पत्रकारिता कर रहे है।

    उन्होंने कहा कि भविष्य में डीएमए के किसी भी पत्रकार को किसी ने नाजायज परेशान किया या दुर्व्यवहार किया तो ऐसे लोगो के खिलाफ बड़े स्तर पर मोर्चा लगाकर सबक सिखाया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि पत्रकारों को चाहिए कि वह डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के साथ जुड़ कर पत्रकारों के हकों के लिए लड़ी जाने वाली हर तरह की लड़ाई में संस्था का साथ दें।

    उन्होंने कहा कि जल्द ही डीएमए का बड़े स्तर पर विस्तार किया जाएगा और कई पत्रकार डीएमए में शामिल करवाये जाएंगे।

  • पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था Digital Media Association(DMA) ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर का किया स्वागत, DC जसप्रीत सिंह बोले- पत्रकारों की हरेक समस्या को पहल के आधार पर करेंगे हल

    पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था Digital Media Association(DMA) ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर का किया स्वागत, DC जसप्रीत सिंह बोले- पत्रकारों की हरेक समस्या को पहल के आधार पर करेंगे हल

    पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था Digital Media Association(DMA) ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर का किया स्वागत, DC जसप्रीत सिंह बोले- पत्रकारों की हरेक समस्या को पहल के आधार पर करेंगे हल

    MBD WEB NEWS :जालंधर(सुमेश शर्मा ) पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) की तरफ से एसोसिएशन के चैयरमेन अमन बग्गा और अध्यक्ष शिन्द्रपाल सिह के नेतृत्व में वरिष्ठ पत्रकारों की टीम ने आज जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर स. जसप्रीत सिंह से विशेष मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

    इस अवसर पर डीएमए के चैयरमेन अमन बग्गा अध्यक्ष शिन्द्रपाल सिह जनरल सेक्रेटरी अजीत सिंह बुलंद, वाइस चेयरमैन प्रदीप वर्मा, चीफ कोऑर्डिनेटर गुरप्रीत सिंह संधू, सीनियर उपाध्यक्ष अमरप्रीत सिंह, सेक्रेटरी नरिंदर गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप वर्मा, जॉइंट सेक्रेटरी विशाल शर्मा ने जालंधर के नवनियुक्त डिप्टी कमिश्नर स. जसप्रीत सिंह को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उन का स्वागत किया।

    इस अवसर पर डीसी जसप्रीत सिंह ने कहा कि डिजिटल मीडिया एसोसिएशन को हम भरोसा दिलाते है कि पत्रकारों की हरेक समस्या को पहल के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की कोई भी समस्या हो उन्हें मेरे ध्यान में लाया जाएं । सभी पत्रकारों को पूरा सम्मान देने का प्रयास करेंगे।

    इस मौके चेयरमैन अमन बग्गा शिंदर पाल सिंह अजीत सिंह बुलंद ने डिप्टी कमिश्नर को बताया कि डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (रजि.) प्रशासन के साथ लंबे समय से मिलकर कार्य कर रही है । कोरोना के समय में भी डीएमए के पत्रकारों ने जिला प्रशासन , पुलिस व समाज को पूर्ण सहयोग दिया है।
    उन्होंने कहा कि भविष्य में भी DMA अपनी सकारात्मक खबरों के द्वारा लोगों को जागृत करती रहेगी । वही समाज हित के मुद्दों पर कार्य कर रहे प्रशासनिक अधिकारियों का भी सहयोग करती रहेगी।

    वही इस मौके प्रदीप वर्मा गुरप्रीत सिंह संधू अमरप्रीत सिंह नरिंदर गुप्ता संदीप वर्मा व विशाल शर्मा ने बताया कि पत्रकारों की समस्याओं को लेकर DMA संस्था हमेशा ही डट कर मैदान में खड़ी रहती है । उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अगर किसी पत्रकार को कोई समस्या आएगी तो उन्हें जालंधर के डीसी सीपी एसएसपी समेत सीनियर अधिकारियों के ध्यान में लाकर तुरंत हल करवाया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि पत्रकारों के मान सम्मान की रक्षा के लिए लिए डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के सभी पत्रकार एकजुट होकर कार्य कर रही है।