Tag: पति और बेटे ने दी अंतिम विदाई

  • लुधियाना में स्कूल हादसे में मारी गई शिक्षका का हुआ अंतिम संस्कार, पति और बेटे ने दी अंतिम विदाई

    You are currently viewing लुधियाना में स्कूल हादसे में मारी गई शिक्षका का हुआ अंतिम संस्कार, पति और बेटे ने दी अंतिम विदाई

    Last rites of teacher killed in school accident in Ludhiana, husband and son bid farewell

    लुधियाना में स्कूल हादसे में मारी गई शिक्षका का हुआ अंतिम संस्कार, पति और बेटे ने दी अंतिम विदाई

    लुधियानाः लुधियाना के गांव बद्दोवाल में सरकारी स्मार्ट स्कूल के लेंटर गिरने से बीते दिन मारी गई शिक्षिका रविंदर कौर का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनको मुखाग्नि उनके पति और बेटे ने दी। इससे पहले आज मृतका का पोस्टमार्टम करवाया गया था, जिसमें उसके सिर पर गंभीर चोट आने और सांस की नली में मिट्टी फंसने से टीचर का मौत का कारण बताया गया है। जिसके बाद शव को परिवार के सुपुर्द किया था। बता दें कि सरकारी स्मार्ट स्कूल का अचानक लेंटर गिर गया। इससे कमरे में बैठे 4 टीचर दब गए।

    सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ है कि टीचर की मौके पर ही मौत हो गई थी। उसके सिर में गंभीर चोट लगी है। वहीं सांस वाली नली में मिट्‌टी फंस गई थी। हादसे के बाद करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीचर को मलबे के नीचे से निकाला गया था। रविंद्रपाल कौर सामाजिक विषय की टीचर थीं। वह 6वीं से 10वीं कक्षा के छात्रों को पढ़ाती थीं। जून महीने में ही वह नूरपुर बेट से बद्दोवाल के सरकारी स्कूल में तबादला करवाकर आई थीं। महानगर में वह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रह रही थी। उनका एक बेटा और पति मनदीप सिंह है।

    बता दें कि इस मामले में लुधियाना की डीसी सुरभि मलिक ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। शिक्षा विभाग भी अपने स्तर पर जांच करेगा। बिल्डिंग की मरम्मत करने वाले ठेकेदार अनमोल कत्याल के पिता काला कत्याल जगराओं में भाजपा के पूर्व पार्षद रहे हैं। शिअद-भाजपा सरकार के समय जगराओं की मुख्य सड़कों के निर्माण कार्य के ठेके इन्हें ही मिलते रहे हैं।