Tag: पटाखा बनाने वाली अवैध Factory में लगी भीषण आग

  • पटाखा बनाने वाली अवैध Factory में लगी भीषण आग, बच्ची सहित 3 लोगों की जिंदा जलने से Death, 7 बुरी तरह से झुलसे

    You are currently viewing पटाखा बनाने वाली अवैध Factory में लगी भीषण आग, बच्ची सहित 3 लोगों की जिंदा जलने से Death, 7 बुरी तरह से झुलसे

    A massive fire broke out in an illegal firecracker manufacturing factory, 3 people including a girl burnt to death, 7 badly burnt

    पटाखा बनाने वाली अवैध Factory में लगी भीषण आग, बच्ची सहित 3 लोगों की जिंदा जलने से Death, 7 बुरी तरह से झुलसे

     सोनीपतः सोनीपत जिले के अन्तर्गत आते गांव रिढाऊ में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां गाव के बीचों-बीच स्थित एक मकान में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते मकान में काम कर रहे 10 लोगों में से 3 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 गंभीर रुप से घायल हो गए। आगजनी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया।

    वहीं, धमाके की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और घायलों को तुरंत उपचार के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया है। वहीं, मृतकों के शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और घायल उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जोकि यहां दिवाली के त्योहार पर पटाखा बनाने के लिए आए थे। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

    बताया जा रहा है कि एक घर में अवैध रूप से पटाखा फैक्टरी चलाई जा रही थी और इस फैक्टरी से 10-12 लोग काम करते थे। शनिवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे के करीब तेज धमाके के साथ फैक्टरी में भीषण आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकानों में दरारें आ गईं।

    उधर, मामले की जांच कर रहे मौके पर पहुंचे एसीपी जीत सिंह बेनीवाल ने बताया कि गांव के बीचों-बीच स्थित वेद नाम के शख्स के मकान में पटाखा फैक्टरी चलाई जा रही थी और शनिवार सुबह गैस सिलेंडर फटने से तेज धमाका हुआ और पूरा मकान गिर गया। उन्होंने बताया कि यह फैक्टरी कब से चलाई जा रही थी, इसकी जांच की जा रही है और वेद को भी हिरासत में ले लिया गया है।