Tag: पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका

  • पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाके से दहल गया पूरा क्षेत्र, पांच महिलाओं सहित सात की मौत

    पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाके से दहल गया पूरा क्षेत्र, पांच महिलाओं सहित सात की मौत

    शिवकाशी- तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में शिवकाशी के पास एक पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार इस हादसे के दौरान पांच महिलाओं सहित सात लोगों की मौत होने की खबर है।

    जानकारी के मुताबिक शिवकाशी के एक पटाखा फैक्ट्री में यह हादसा हुआ है। ये ब्लास्ट इतना जोरदार था कि घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार और तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। हादसे में कितने लोग घायल हुए फिलहाल इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। वहीं मौके पर दमकल विभाग की टीम और पुलिस पहुंच चुकी है।

  • पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत, जानिए कहां हुई ये दुर्घटना

    पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत, जानिए कहां हुई ये दुर्घटना

     

    धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलते ही दमकल गाड़ियां और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव किया.

    तमिलनाडु: मदुरै में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत

    पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 5 की मौत

    तमिलनाडु के मदुरै जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में बड़ा ब्लास्ट हुआ है. घटना उसिलांबट्टी के एक गांव की है, जहां ब्लास्ट में पांच मजदूरों की जान चली गई. जिला एसपी ने पुष्टि की है कि यह धमाका एक प्राइवेट पटाखा फैक्ट्री में हुआ है. धमाका इतना तेज था कि पूरी फैक्ट्री के परखच्चे उड़ गए. धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलते ही दमकल गाड़ियां और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव किया.

    पटाखा फैक्ट्री में धमाका कैसे हुआ, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन जिला एसपी ने घटना में पांच मजदूरों के मारे जाने की पुष्टि की, जो फैक्ट्री में काम कर रहे थे. धमाके के वक्त कितने लोग फैक्ट्री में मौजूद थे और घटना में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी पुष्टि खबर लिखे जाने तक नहीं हो पाई है.

    तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाके

    तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाके की यह पहली घटना नहीं है. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में पटाखा फैक्ट्री में पहले भी कई धमाके हुए हैं और इस तरह के धमाकों में बड़ी संख्या में मजदूरों ने जान भी गंवाई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जून महीने में ही कुड्डलोर में एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में धमाका हुआ था, जिसमें तीन मजदूरों की मौत हो गई थी. इस घटना में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवार वालों को राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालीन ने तीन-तीन लाख रुपए का मुआवजा भी दिया था. मुख्यमंत्री ने इस घटना में जांच के आदेश भी दिए थे.