Tag: पंजाब

  • पंजाब, यूपी और केरल की 14 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की बदली गई तारीख, अब इस दिन होंगे चुनाव

    पंजाब, यूपी और केरल की 14 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की बदली गई तारीख, अब इस दिन होंगे चुनाव

     

    नई दिल्ली- चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, केरल और पंजाब में होने वाले उपचुनाव की तारीखों को बदल दिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 13 नवंबर के बजाय 20 नवंबर को होंगे। चुनाव आयोग ने यह फैसला आगामी त्योहारों के मद्देनजर लिया है। इन सभी राज्यों में झारखंड और महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ ही मतदान होगा।

    चुनाव आयोग ने अपने आदेश में कहा, “बीते महीने 15 अक्टूबर को 15 राज्यों के 48 विधानसभा क्षेत्रों और 2 संसदीय क्षेत्रों के लिए उपचुनाव की घोषणा की गई थी। विभिन्न मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों (भाजपा, कांग्रेस, बसपा, रालोद) समेत कुछ सामाजिक संगठनों ने 13 नवंबर को उपचुनाव वाले कुछ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की तारीख बदलने के लिए आयोग को आवेदन भेजा था। इसमें कहा गया था क‍ि उस दिन बड़े पैमाने पर सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम होने से बड़ी संख्या में लोगों को असुविधा हो सकती है, जिससे मतदान के दौरान मतदाताओं की भागीदारी कम हो सकती है। आयोग ने इन पर विचार करते हुए कुछ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख बदलने का निर्णय लिया है।”

    चुनाव आयोग के मुताबिक, जिन विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को उपचुनाव होगा, उनमें केरल की पलक्कड़ विधानसभा, पंजाब की बाबा नानक, चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा और बरनाला विधानसभा सीट शामिल है। इसके अलावा यूपी की 9 सीटों पर भी 20 नवंबर को मतदान होगा, जिसमें कानपुर की सीसामऊ, प्रयागराज की फूलपुर, मैनपुरी की करहल, मिर्जापुर की मझवां, अयोध्या की मिल्कीपुर, अंबेडकरनगर की कटेहरी, गाजियाबाद सदर, अलीगढ़ की खैर, मुरादाबाद की कुंदरकी और मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट शामिल है।

    चुनाव आयोग ने अक्टूबर में महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के साथ-साथ देश भर में होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। 15 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना था। इसमें नांदेड़ और वायनाड लोकसभा सीट भी शामिल हैं। ज्ञात हो कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 20 नवंबर को चुनाव होंगे। इसके अलावा झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के लिए 13 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि नतीजे 23 नवंबर को घोषित होंगे।

  • पंजाब,हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के 13 वीर सैनिकों को सम्मानित किया गया

    पंजाब,हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के 13 वीर सैनिकों को सम्मानित किया गया

    पंजाब,हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के 13 वीर सैनिकों को सम्मानित किया गया


    MBD WEB NEWS : चंडीगढ़ (मनोज शर्मा)भारतीय सेना की उत्तरी कमान ने रेड ईगल डिवीजन के तत्वावधान में आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज सैन्य स्टेशन में आयोजित एक भव्य अलंकरण समारोह में अपने वीर और प्रतिष्ठित सैनिकों और इकाइयों को सम्मानित किया। पुरस्कार विजेताओं को उनकी असाधारण बहादुरी, कर्तव्य के प्रति सराहनीय समर्पण और राष्ट्र के प्रति विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया।
    उत्तरी कमान भारतीय सेना की सबसे सक्रिय और चुनौतीपूर्ण कमान है और अपनी सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर चुनौतियों और आतंकवाद के संकट का मुकाबला करने के लिए राष्ट्र के प्रयासों में सबसे आगे है। इस प्रकार,चाहे आधिकारिक तौर पर शांति हो या ऑपरेशन, कमांड के सैनिक हमेशा सक्रिय ड्यूटी पर रहे हैं, जो सही मायने में गठन के आदर्श वाक्य “ऑलवेज इन कॉम्बैट” का प्रतिनिधित्व करते हैं।
    उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिन्द्र कुमार ने भारतीय सेना के अधिकारियों और सैनिकों को राष्ट्र के प्रति कर्तव्य और विशिष्ट सेवा से परे उनकी विलक्षण बहादुरी के कार्यों के लिए वीरता और विशिष्ट सेवा पुरस्कारों से सम्मानित किया। उन्होंने इकाइयों को उनकी असाधारण व्यावसायिकता और अद्वितीय उपलब्धियों के लिए जीओसी-इन-सी यूनिट प्रशंसा भी प्रदान की।
    समारोह के दौरान,45 सेना पदक (वीरता), तीन सेना पदक (प्रतिष्ठित), एक युद्ध सेवा पदक और नौ विशिष्ट सेवा पदक सहित 58 पुरस्कार विजेताओं को पदक प्रदान किए गए। इसके अलावा, 64 इकाइयों को यूनिट प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इनमें से अधिकारी रैंक में पंजाब (02), हिमाचल प्रदेश (02) और हरियाणा (03) को भी युद्ध सेवा पदक, विशिष्ट सेवा पदक और सेना पदक से सम्मानित किया गया। अन्य रैंकों में, पंजाब और हरियाणा से 03-03 को सेना पदक प्रदान किए गए।
    इस महत्वपूर्ण अवसर पर, उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और सभी रैंकों को सभी क्षेत्रों में अपना सर्वश्रेष्ठ देने और भारतीय सेना की उच्च परंपराओं और मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ ने सेवा कर्मियों को उनके कर्तव्यों के पालन में भरपूर समर्थन देने के लिए पुरस्कार विजेताओं के परिवार के सभी सदस्यों के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
    इस समारोह में बड़ी संख्या में सैन्यकर्मी,नागरिक गणमान्य अतिथि और पुरस्कार विजेताओं के गौरवान्वित परिवार शामिल हुए।

  • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में भारी बारिश की भविष्यवाणी; किसानों को दी जा रही ये सलाह

    पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में भारी बारिश की भविष्यवाणी; किसानों को दी जा रही ये सलाह

    मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 8 जुलाई से 10 जुलाई तक, भारी (64.5 से 114.5 मिमी) से बहुत भारी वर्षा (115.6 से 204.4 मिमी) होने की संभावना है।

    पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में भारी बारिश की भविष्यवाणी; किसानों को दी जा रही ये सलाह
    मानसून की दस्तक के साथ ही भारत के कई राज्यों में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। महाराष्ट्र के बाद आईएमडी ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को अगले दो दिनों के दौरान 10 जुलाई तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है

    इस दौरान किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे अतिरिक्त पानी की निकासी के उपाय करें और इसे खेतों में जमा न होने दें, ताकि ओवर-हाइड्रेशन और तेज हवाओं के कारण धान की खेती को होने वाले नुकसान से बचा जा सके। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 8 जुलाई से 10 जुलाई तक, भारी (64.5 से 114.5 मिमी) से बहुत भारी वर्षा (115.6 से 204.4 मिमी) होने की संभावना है। विभाग के अनुमान के मुताबिक इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

     

    आईएमडी ने बयान में कहा, “08 तारीख को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली में गरज/बिजली के साथ हल्की बारिश संभावना है। उसके बाद 09-10 जुलाई के दौरान इस क्षेत्र में व्यापक वर्षा गतिविधि की संभावना है।” होशियारपुर, नवांशहर, रोपड़, लुधियाना, जालंधर और पंजाब के कई अन्य शहरों में 9 जुलाई से 10 जुलाई के बीच भारी बारिश होने की संभावना है। हरियाणा के कई शहरों में भी मूसलाधार बारिश की संभावना है।