पंजाब के इस शहर में जहरीली शराब ने ढाया कहर, तीन की माैत
Poisonous liquor wreaks havoc in Sangrur, three killed
संगरूर -पंजाब के संगरुर से ब़ड़ी खबर सामने आई है। यहां गांव नमोल निवासी तीन मजदूरों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। रात को तीनों देर रात तक शराब पीते रहे और फिर नशे में ही सो गए। सुबह जब वह उठे नहीं तो परिवार के सदस्यों ने उन्हें जगाने की कोशिश की।
तीनों मजदूरों के परिजनों ने बिस्तर पर पड़े उनके शव देखे तो पूरा गांव में चीख पुकार शुरु हो गई। मृतकों के नाम गुरमेल सिंह, गुरतेज सिंह और चमकौर सिंह हैं। चमकौर सिंह की पत्नी का कहना है कि उसका पति रोजाना की तरह शराब पीकर आता था और सो जाता था लेकिन आज सुबह जब उसने देखा वह उठा नहीं। चेहरे से चादर हटाई तो देखा वह दम तोड़ चुका था। गांव वालों का कहना है कि गांव में काफी समय से नकली शराब का काम चल रहा है और इन मजदूरों की मौत भी उसी नकली शराब की वजह से हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कानून के मुताबिक जो भी व्यक्ति इस में आरोपी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी








