Tag: पंजाब की भगवंत मान सरकार को बड़ा झटका

  • पंजाब की भगवंत मान सरकार का एक और बड़ा फैसला, डेरा मुखियों, नेताओं समेत 424 बड़ी हस्तियों की सुरक्षा ली वापस

    You are currently viewing पंजाब की भगवंत मान सरकार का एक और बड़ा फैसला, डेरा मुखियों, नेताओं समेत 424 बड़ी हस्तियों की सुरक्षा ली वापस

    Another big decision of Bhagwant Mann government of Punjab, 424 big personalities including Dera chiefs, leaders took back the security

    पंजाब की भगवंत मान सरकार का एक और बड़ा फैसला, डेरा मुखियों, नेताओं समेत 424 बड़ी हस्तियों की सुरक्षा ली वापस

     

     

    चंडीगढ़ः पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार एक के बाद एक बड़े फैसले ले रही हैं। इसी कड़ी भगवंत मान सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। पंजाब सरकार की तरफ से आज 424 व्यक्तियों से सुरक्षा वापस लेने का फैसला लिया है। आज जिन लोगों की सुरक्षा हटाई गई है, उनमें रिटायर्ड पुलिस अधिकारी, धर्मगुरु और राजनेता शामिल हैं। आदेशों में स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन ब्लू स्टार सप्ताह के चलते इन हस्तियों व नेताओं की सुरक्षा टेंपरेरी तौर पर वापस ली गई है। इसका मुख्य कारण पंजाब पुलिस में मुलाजिमों की कमी भी है। इन मुलाजिमों को सुरक्षा के मद्देनजर पब्लिक प्लेस पर तैनात किया जाएगा।

    जिक्रयोग्य है कि इससे पहले पंजाब सरकार ने सुनील जाखड़ समेत 8 कांग्रेस नेताओं की सुरक्षा में कटौती की थी। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ की जेड-श्रेणी की सुरक्षा हटा दी गई थी और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर की सुरक्षा को वाई प्लस कर दिया गया था। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार सुरक्षा वापस लेने की कवायद को जारी रखे हुए है। जिन 8 लोगों की सुरक्षा में ये कटौती हुई थी, उसमें 127 सुरक्षाकर्मी और 9 वाहन वापस लिए गए थे।

    बता दें कि जिनकी सुरक्षा वापिस ली गई है, उनमें शमशेर सिंह दूलो, रंजीव शुक्ला, हरमिन्दर सिंह गिल, जगदेव सिंह कमालू, कुलजीत सिंह नागरा, मदन लाल जलालपुर, बलविन्दर सिंह लाडी, सिद्धू मूसेवाला, सुखदेव सिंह ढींडसा, राणा के.पी., गनीव कौर मजीठिया, संत नरिंजन दास बल्लां, डेरा राधा स्वामी ब्यास, बाबा हरजोत सिंह, कशमीरा सिंह से सुरक्षा वापिस ली गई है।

  • पंजाब की भगवंत मान सरकार को बड़ा झटका, गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने लौटाया ऑर्डिनेंस

    You are currently viewing पंजाब की भगवंत मान सरकार को बड़ा झटका, गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने लौटाया ऑर्डिनेंस

    Big blow to the Bhagwant Mann government of Punjab, Governor Banwari Lal Purohit returned the ordinance

    पंजाब की भगवंत मान सरकार को बड़ा झटका, गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने लौटाया ऑर्डिनेंस

     

    चंडीगढ़ः पंजाब की भगवंत मान सरकार को उस समय बड़ा झटका लगा, जब पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने ‘एक विधायक, एक पेंशन’ अध्‍यादेश पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया। राज्यपाल ने फाइल पर साइन करने से मना करते हुए सरकार को सलाह दी है कि जून में आने वाले बजट सत्र दौरान इसको बिल के रूप में पेश करके पास करवाया जाए लेकिन इससे पहले ही राज्यपाल ने यह फाइल मोड़ दी है। इसलिए अब राज्य की आम आदमी पार्टी की सरकार को विधायकों को मिल रही कई -कई पेंशनों को बंद करने पर लिए गए फ़ैसले को लागू करने संबंधित और इंतजार करना पड़ेगा।

    बता दें कि पंजाब में नई सरकार बनाने के बाद सीएम भगवंत मान ने ‘एक विधायक, एक पेंशन’ का फैसला लिया था। इसमें कहा गया कि अब एक विधायक को एक ही टर्म की पेंशन मिलेगी। चाहे वह कितनी बार भी विधायक बना हो। अभी तक राज्य में विधायकों के पास एक से ज्यादा पेंशन जा रही है। जिस कारण सरकार पर 19.53 करोड़ का वित्तीय बोझ हर साल पड़ रहा है। कई पूर्व विधायकों को पांच पांच लाख रूपये पेंशन मिल रही है। सरकार के इस फैसले से हर साल करोड़ों रुपये की बचत होगी।

    गौरतलब है कि मान सरकार को पहले उम्मीद थी कि राज्यपाल से अध्‍यादेश की फाइल पर साइन होने के बाद इस मामले में नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। लेकिन अब ऐसा नहीं ले सकता। पूर्व व मौजूदा दो बार रहे विधायकों को पेंशन पहले ही तरह की मिलती रहेगी जब तक की इस पर कानून नहीं बन जाता।