Tag: न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में नशे में धुत यात्री ने किया पेशाब

  • न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में नशे में धुत यात्री ने किया पेशाब

    न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में नशे में धुत यात्री ने किया पेशाब

    नई दिल्ली : हवाई सफर में पेशाब करने का एक और मामला सामने आया है। दरअसल, न्यूयॉर्क से नई दिल्ली आने वाली अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में एक यात्री ने नशे में धुत होकर अपने साथी यात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया। सूत्रों ने मीडिया को यह जानकारी दी।

    रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या AA292 में घटी। यह फ्लाइट न्यूयॉर्क से शुक्रवार रात 9:16 बजे उड़ान भरी थी और 14 घंटे 26 मिनट की उड़ान के बाद शनिवार रात 10:12 बजे यहां इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड की थी।

    एयरपोर्ट के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, आरोपी कथित तौर पर अमेरिकी विश्वविद्यालय का छात्र है और नशे की हालत में सोते समय उसने पेशाब कर दिया था। यह किसी तरह लीक हो गया और एक साथी यात्री पर गिर गया, जिसने चालक दल से इसकी शिकायत कर दी।’

    सूत्र ने बताया कि उस छात्र ने इस गंदी हरकत के लिए माफी मांगी, इसके बाद पीड़ित यात्री ने उनके खिलाफ केस दर्ज करने से मना कर दिया क्योंकि इससे उसका करियर बिगड़ सकता था। हालांकि, एयरलाइन ने इसे गंभीरता से लिया और आईजीआई एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को इसकी जानकारी दी। एटीसी ने सीआईएसएफ कर्मियों को सतर्क कर दिया, जिन्होंने आरोपी यात्री को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया।

    इस तरह की यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले साल नवंबर में इसी तरह का एक मामला सामने आया था, जहां नशे में धुत एक शख्स (शंकर मिश्रा) ने न्यूयॉर्क से नई दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में एक बुजुर्ग महिला पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था। इस घटना के करीब एक महीने बाद मिश्रा पर एफआईआर दर्ज की गई थी।

    इसके बाद मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया था और लगभग एक महीने जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। घटना के 12 घंटे के भीतर मामले की सूचना नहीं देने पर डीजीसीए ने एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। मिश्रा पर चार महीने के लिए उड़ान भरने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था।