नितिन गडकरी की कार्यक्रम के दौरान अचानक खराब हुई तबीयत
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में अचानक तबीयत बिगड़ गई। दरअसल, वह एक ऐलिवेटेड रोड का उद्घाटन करने पहुंचे थे। कार्यक्रम के बीच में गडकरी ने कुछ असहज होने की शिकायत की। इसके तुरंत बाद डाक्टरों ने उनकी जांच की। बीजेपी नेता ने बताया कि केंद्रीय मंत्री का ब्लड शूगर लेवल घट गया था।
ये पहली बार नहीं कई बार पहले भी उनकी मंच पर तबीयत खराब हुई है। पीएम नरेंद्र मोदी कैबिनेट के सबसे काबिल मंत्रियों में शुमार गडकरी पश्चिम बंगाल में कई कार्यक्रमों में भाग लेने वाले थे लेकिन अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। नितिन गडकरी पैदल चलने में भी वो हांफ जाते है। बाद में ऐसा कहा जाता है कि गडकरी ने मोटापा कम करने के लिए मुंबई के एक अस्पताल में बैरियाट्रिक सर्जरी कराई थी। हालांकि, न तो गडकरी और न ही किसी बीजेपी नेता ने इसकी पुष्टि की। 2011 में गडकरी एक अस्पताल में कुछ दिन के लिए भर्ती हुए थे। तब बीजेपी सूत्रों ने बताया था कि गडकरी डायबिटीज की जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे।








