जागो सरकार, नशे के दानव ने किया एक और शिकार, नशे की ओवरडोज से तरनतारन में युवक की मौत
अमृतसरः पंजाब में नशे का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और आए दि्न नशे के कारण होने वाले खबरें सामने आ रही हैं। वहीं नशे पर नकेल कसने के वायदे के साथ सत्ता में आने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में नशा खत्म करने और नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करने के लिए अभी तक कोई ठोस एक्शन नहीं लिया है, परन्तु नशे की ओवरडोज से होने वाली मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं ऐसा ही एक मामला मंगलवार को तरनतारन के अंतर्गत पड़ते फतेहाबाद में सामने आया जहां एक युवक नशे की ओवरडोज के कारण काल का ग्रास बन गया। मृतक युवक की पहचान सर्बजीत सिंह निवासी फतेहाबाद के रूप में हुई है।
इस संबंधी जानकारी देते मृतक के पिता सुरिंदरपाल सिंह ने बताया कि कई साल पहले सर्बजीत को नशे की आदत लग गई थी। धीरे-धीरे यह नशा बढ़ता ही गया। तकरीबन 7 साल पहले उसकी शादी भी करवा दी थी। अब उसके बेटे की उम्र 6 साल है। सोमवार शाम सर्बजीत घर पर ही था। यहीं उसने नशा भी किया, लेकिन उसके बाद उठा ही नहीं।
वहीं के परिजनों का कहना है कि कांग्रेस सरकार ने भी नशा खत्म करने का वायदा किया था परन्तु सरकार नशा बंद करने के दावे खोखले साबित हुए। वहीं अब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी नशा खत्म करने की बातें की थी, लेकिन नशा कम होने की जगह बढ़ता जा रहा है।







