
नशा तस्करों पर जालंधर पुलिस ने कसा शिकंजा
नशा तस्करों के खिलाफ ADGP एल के शर्मा के साथ मिलकर पुलिस कमिश्नर स्वप्पन शर्मा ने 350 मुलाजिमों सहित अमरीक नगर, कांजी मंडी, बलदेव नगर में चलाया सर्च ऑपरेशन, 6 लोग गिरफ्तार कुछ मात्रा में नशे की खेप पकड़ी
नशा तस्करों के खिलाफ ADGP एल के शर्मा के साथ मिलकर पुलिस कमिश्नर स्वप्पन शर्मा ने 350 मुलाजिमों सहित अमरीक नगर, कांजी मंडी, बलदेव नगर में चलाया सर्च ऑपरेशन, 6 लोग गिरफ्तार कुछ मात्रा में नशे की खेप पकडी, सर्च अभियान जारी देखे VIDEO और जाने ADGP एल के शर्मा और CP स्वप्पन शर्मा ने क्या कहा
जालंधर (गोल्डी जिंदल) नशा तस्करों के खिलाफ पंजाब सरकार के आदेशो पर पंजाब पुलिस की और से ADGP एल के शर्मा के साथ मिलकर पुलिस कमिश्नर स्वप्पन शर्मा ने 350 मुलाजिमों सहित जालंधर के कांजी मंडी, अमरीक नगर, संतोषी नगर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
इस सर्च ऑपरेशन में पंजाब के ADGP एल के शर्मा ने कहा नशा एक गंभीर समस्या है नशा तस्करों की चैन को तोडने के लिए छोटे से बडे सभी तस्करों पर कार्यवाही कर उनकी प्रॉपटी अटैच की जाए। उन्होने कहा मामला दर्ज कर एन डी पी एस के अधीन उन पर सख्त कार्यवाही से नशे की चैन को जड से उखाडा जा सकता है।
पुलिस कमिश्नर स्वप्पन शर्मा ने कहा इस सर्च ऑपरेशन में नशा तस्करों के 150 परिवारों के करीबियों को सर्च किया जा रहा है जिनकी पिछले पाच वर्षो में पंजाब स्तर पर नशा तस्करों के तौर पर पहचान हुई है।
इस सर्च ऑपरेशन में 18 नाके भी लगाए गए और 6 लोगों को राऊंड अप भी किया गया है और कुछ मात्रा में नशा भी पकडा गया है और सर्च ऑपरेशन जारी है जिसकी जल्द जानकारी जनतक की जाएगी।








