Tag: नवजोत सिंह सिद्धू का मुख्यमंत्री पर बड़ा हमला

  • नवजोत सिंह सिद्धू का मुख्यमंत्री पर बड़ा हमला, बोले- रबड़ गुड्डा हैं पंजाब के मुख्‍यमंत्री

    You are currently viewing नवजोत सिंह सिद्धू का मुख्यमंत्री पर बड़ा हमला, बोले- रबड़ गुड्डा हैं पंजाब के मुख्‍यमंत्री

    Navjot Singh Sidhu’s big attack on the Chief Minister, said – Rubber Gudda is the Chief Minister of Punjab

    नवजोत सिंह सिद्धू का मुख्यमंत्री पर बड़ा हमला, बोले- रबड़ गुड्डा हैं पंजाब के मुख्‍यमंत्री

     

    चंडीगढ़ः कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर से पंजाब सरकार पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने सीएम मान पर निशाना साधते हुए उन्हें रबड़ का गुड्डा बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो चुकी है और आए दिन अपराधों की संख्या बढ़ रही है।

    सिद्धू ने राज्‍यपाल से कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था का बुरा हाल हो गया है। पुलिस का राजनीतिकरण किया जा रहा है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद से अभी तक 40 लोगों की हत्याएं हो चुकी है। उन्‍होंने गेहूं की फसल कम होने के लिए 500 रुपये प्रति एकड़ की दर से बोनस देने की मांग की।

    उन्‍होंने राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात की और राज्‍य में कानून-व्‍यवस्‍था की हालत सहित विभिन्‍न मुद्दों पर शिकायत की। सिद्धू राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत की। सिदधू ने बताया कि उन्‍होंने राज्यपाल को मांग पत्र दिया।