Tag: धू-धू कर जली छह दुकानें

  • Gurdaspur के बाजार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली छह दुकानें, करोड़ों रुपये का सामान जलकर हुआ राख

    You are currently viewing Gurdaspur  के बाजार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली छह दुकानें, करोड़ों रुपये का सामान जलकर हुआ राख

    A massive fire broke out in the market of Gurdaspur, six shops were gutted, goods worth crores of rupees were reduced to ashes

    Gurdaspur के बाजार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली छह दुकानें, करोड़ों रुपये का सामान जलकर हुआ राख

     

    • गुरदासपुरः Gurdaspur के अन्तर्गत आते अमामवाड़ा बाजार में रविवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यहां स्थित छह दुकानों में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते इस आग ने भयानक रूप धारण कर लिया और चंद ही मिन्टों में पूरे बाजार को अपनी चपेट में ले लिया।

    आगजनी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची fire brigade की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन इस आगजनी में छह दुकानें जलकर पूरी तरह से राख हो गई। आग लगने का कारण short circuit बताया जा रहा है। वहीं, आग लगने से हर दुकानदार का 15 से 30 लाख रुपए का नुकसान हुआ है और कुल नुकसान करोड़ों में है। दुकानदारों ने मुआवजे की मांग को लेकर सोमवार को सड़क के दोनों तरफ रस्सियां लगाकर बाजार बंद कर दिया। उनकी मांग है कि पीड़ित दुकानदारों को मुआवजा दिया जाए।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए दुकानदारों ने बताया कि रोजाना की तरह रात को बाजार बंद होने पर वे दुकानें बंद कर घर चले गए थे। रात 9 बजे के करीब उन्हें पता चला कि दुकानों में आग लग गई है जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे और इस संबंधी fire brigade को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची fire brigade की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक इस आगजनी में छह दुकानें जलकर पूरी तरह से राख हो गई थीं।

    इस घटना के बाद MP Sukhjinder Singh Randhawa और पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन के Chairman Raman Bahl दुकानदारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों से बात की और दुकानदारों की मदद करने का आश्वासन दिया।

    Randhawa ने कहा कि वे इस मुश्किल घड़ी में दुकानदारों के साथ हैं और जल्द ही जिला प्रशासन के साथ बैठक कर इस नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर Punjab के मुख्यमंत्री को भेजेंगे। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर जिला प्रशासन से भी बात की है और दुकानदारों की हर संभव मदद की जाएगी।