Tag: दोनों पायलट घायल

  • कर्नाटक में ट्रेनिंग के दौरान विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दोनों पायलट घायल

    कर्नाटक में ट्रेनिंग के दौरान विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दोनों पायलट घायल

     

     

    कर्नाटक में प्रशिक्षण के दौरान एक ट्रेनिंग विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है. इमरजेंसी लैंडिंग की वजह से विमान में सवार दोनों पायलटों को चोटें आई हैं.

    Emergency Landing: कर्नाटक में ट्रेनिंग के दौरान विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दोनों पायलट घायल

    एक बार फिर ट्रेनिंग विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी

    बेलगावीः कर्नाटक में प्रशिक्षण के दौरान एक ट्रेनिंग विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है. इमरजेंसी लैंडिंग की वजह से विमान में सवार दोनों पायलटों को चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए वायुसेना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    यह घटना कर्नाटक की है, जहां पर रेडबर्ड एविएशन से संबंधित एक टू सीटर वाले ट्रेनिंग एयरक्रॉफ्ट को बेलगावी में सांबरा हवाई अड्डे के पास इमरजेंसी लैंडिंग की. उड़ान के दौरान आई तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. हालांकि इस दौरान दोनों पायलटों को मामूली चोटें आई हैं. दोनों पायलट को वायुसेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    उड़ान के दौरान आई तकनीकी खराबी

    सूत्रों के मुताबिक, इस ट्रेनिंग विमान ने एक पायलट और एक ट्रेनी पायलट को लेकर बेलगावी के सांबरा एयरपोर्ट से आज सुबह साढ़े नौ बजे उड़ान भरी थी, हालांकि, उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी खराबी की जानकारी मिली.

    विमान में तकनीकी खराबी की वजह विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी और इसे बेलगावी जिले के होनिहाला गांव में एक खेत में उतारा गया. यह बेलागवी में फ्लाइट ट्रेनिंग सेंटर के ट्रेनर्स के लिए एक ट्रेनिंग विमान था.

    हादसे के बाद पहुंचे IAF के अफसर

    हादसे की जानकारी मिलते ही एयरफोर्स के जवान, ट्रेनिंग स्कूल के अफसर और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. हालांकि हादसे में किसी तरह के जानमाल की कोई खबर नहीं है. जिस खेत में लैंडिंग कराई गई वहां पर ज्यागा लोगों की संख्या नहीं लग रही है.