Tag: दोनों गंभीर घायल

  • बटाला में अज्ञात हमलावरों ने दो सगे भाइयों पर अंधाधुंध गोलियां, दोनों गंभीर घायल

    You are currently viewing बटाला में अज्ञात हमलावरों ने दो सगे भाइयों पर अंधाधुंध गोलियां, दोनों गंभीर घायल

    Unknown assailants fired indiscriminately at two real brothers in Batala, both seriously injured

    बटाला में अज्ञात हमलावरों ने दो सगे भाइयों पर अंधाधुंध गोलियां, दोनों गंभीर घायल

     

    बटालाः पंजाब में क्राइम ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है और अपराधी आए दिन वारदातों को अंजाम देकर आराम से निकल जाते हैं। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस प्रशासन इन अपराधियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने में असफल हो रही है। ऐसा ही एक मामला बटाला के अंतर्गत आते कोट मजलिस में दो अज्ञात व्यक्तियों ने दो युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों युवक सगे भाई हैं और किसी युवकों के साथ उनकी मामूली तकरार हो गई थीँ। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। घायल युवकों की पहचान अमरजीत सिंह व कंवलजीत सिंह के रूप में हुई है।

    घटना की जानकारी देते घायल युवकों के परिजनों ने बताया कि अमरजीत और कंवलजीत अपने घर के बाहर खड़े थे और घर में निर्माण कार्य चल रहा था और उनका कुछ सामान रेहड़े वाले मोटरसाइकिल पर घर के बाहर खड़ा था। दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और उन्हें सड़क से हटने को कहा। थोड़ी-सी बहस के बाद वे गाली-गलौज करने लगे और उक्त अज्ञात राहगीर युवक ने पिस्टल निकाल कर फायरिंग कर दी। जिसमें भाइयों अमरजीत सिंह व कंवलजीत गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को उनके परिजन व गांव वालों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं, इस घटना के बाद हमलावार घटना स्थल से फरार हो गए।

    पुलिस को जानकारी देते परिवार ने कहा कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है और हमलावार भी अज्ञात हैं। एक छोटे से विवाद में उन्होंने हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। इस मामले में सिविल अस्पताल बटाला के सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. रविंदर सिंह ने बताया कि उनके पास दो युवक जख्मी हालत में ईलाज के लिए पहुंचे हैं जिन्हें गोली लगी है। गोली युवकों के टांग में लगी है और उनका इलाज चल रहा है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।