अमृतसर में हुई दिलदहलाने वाली घटना, दो सगी बहनों ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बड़ी बात…
अमृतसरः महानगर के अंतर्गत आाते लारेंस रोड पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक घर में रहने वाले दो बहनों ने एक साथ फंदा लगकार आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने दोनों से एक सुसाईड नोट भी बरामद किया है। मृतक बहनों की पहचान ज्योति कपूर और सीमा कपूर (50) के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार लॉरेंस रोड के अंतर्गत आते न्यू गार्डन एवेन्यू में रहने वाली ज्योति और सीमा अपनी मां के साथ रहती थीं तथा वह अभी अविवाहित थीं। पिछले लंबे समय से उनकी मां बीमार चल रही हैं। जिस कारण मां की मृत्यु के आशंका का डर दोनों को खा रहा था। दोनों ने सुसाइड नोट में लिखा कि वे मां के जाने के बाद अकेले रहने से डर रही थी। इसीलिए उन्होंने यह कदम उठाया। इसके लिए किसी को दोषी ना ठहराया जाए। अपने सुसाईड नोट में दोनों ने उनका पोस्टमॉर्टम ना करने की इच्छा भी जाहिर की है।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं दोनों के शवों को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं पुलिस मृतक बहनों के रिश्तेदारों के बयानों के आधार पर कार्रवाई कर जांच कर रही है।







