Tag: दो आरोपी Arrested

  • Ludhiana में Police और गैंगस्टरों में Encounter,एक घायल, दो आरोपी Arrested, Sindhi Bakery पर की थी Firing

    You are currently viewing Ludhiana में Police और गैंगस्टरों में Encounter,एक घायल, दो आरोपी Arrested, Sindhi Bakery पर की थी Firing

    Encounter between police and gangsters in Ludhiana, one injured, two accused arrested, firing at Sindhi Bakery

    Ludhiana में Police और गैंगस्टरों में Encounter,एक घायल, दो आरोपी Arrested, Sindhi Bakery पर की थी Firing

     

    लुधियाना: महानगर में पुलिस के हाथ उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब बीते दिनों राजगुरु नगर सिंधी बेकरी मालिक पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। बताया जा रहा है कि इश गोलीबारी में एक बदमाश गंभईर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार केलिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पकड़े गए आरोपियों की पहचान जगमीत सिंह और विकास कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से 32 बोर का पिस्टल भी बरामद किया है।

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जानकारी मुताबिक थाना सिटी मोगा के एएसआई सुखविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित दिल्ली कालोनी में गश्त कर रहे थे। सड़क पर एक्टिवा सवार दो बदमाश मुंह पर कपड़ा लपेट कर आते दिखे। पुलिस ने शक के आधार पर बदमाशों को रुकने का इशारा किया। लुटेरों ने एक्टिवा भगाने की कोशिश की लेकिन स्कूटी स्लिप कर गई। गिरने के बाद अंधेरे का फायदा उठा कर लुटेरे भागने लगे।

    गैंगस्टरों ने पुलिस कर्मचारियों पर फायरिंग कर दी। पुलिस मुठभेड़ में एक गैंगस्टर की दाईं लात पर गोली लगी जबकि दूसरा स्कूटी गिरने के कारण चोटिल हो गया। गैंगस्टरों की पहचान जगमीत सिंह उर्फ मीता निवासी आरा बहोना चौक के रूप में हुई है। पुलिस को बदमाश से एक 32 बोर का पिस्टल मैगजिन सहित मिला। पिस्टल के चैबर में एक जिंदा रोंद भी बरामद हुआ। दूसरे लुटेरे का नाम विकास कुमार उर्फ कासा निवासी पहाड़ा सिंह चौक के रूप में हुई है।

    जिक्रयोग्य है कि उक्त  आरोपियों द्वारा बीते दिनों एनआरआई की कोठी पर गोलियां भी चलाई गई थी। इसके अलावा उक्त गैंगस्टरों द्वारा मोगा में जन्माष्टमी वाली शाम मोगा में एक कपड़े की दुकान पर भी गोलियां चलाई गई थी। मोगा पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पता लगा है कि जल्द ही लुधियाना पुलिस आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी।