Tag: दुल्हन ने लौटाई बरात..

  • दहेज में 5 लाख रुपए और गाड़ी मांगने पर वर वधू पक्षों में हुआ टकराव, दुल्हन ने लौटाई बरात..

    दहेज में 5 लाख रुपए और गाड़ी मांगने पर वर वधू पक्षों में हुआ टकराव, दुल्हन ने लौटाई बरात..

     

     

    हिसार : हांसी में दहेज मांगने पर वर- वधू पक्ष में टकराव हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए हैं। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार करते हुए बरात को वापस लौटा दिया।

    जानकारी के अनुसार हिसार के ऋषि नगर निवासी अंकित की बरात शुक्रवार की रात करीब 12 बजे हांसी के मंडी सैनियान पहुंची थी। यहां अंकित की शादी शबनम के साथ होनी थी। लड़की के परिजनों ने बताया कि 8 दिसंबर को लगन के समय बाइक सहित अन्य सामान दिया गया था। लड़की के पिता विजय सैनी ने कहा कि अंकित के पिता ने दहेज में 5 लाख रुपये व गाड़ी देने की मांग रखी। दहेज न देने पर शादी न करने पर अड़ गए। विजय सैनी ने कहा कि उन्होंने मनाने का प्रयास किया लेकिन लड़के के पिता पुलिस सब इंस्पेक्टर पद की धौंस दिखाने लगे।

    दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई। दोनों के पक्षों के बीच टकराव में लड़की का मामा दीपक और लड़के के पक्ष के ओर से राजेश व सुनील घायल हो गए। कुछ अन्य लोगों को मामूली चोट आई हैं। लड़के के पक्ष के लोगों ने बारात के खाने-पीने का सामान भी बिखेर दिया। लड़की पक्ष के लोगों ने महिला थाना पुलिस को अपनी शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।